{"_id":"5ed0895edf1ff97a1b76b6c3","slug":"sensex-opening-below-334-points-today-nifty-also-in-red-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 334 अंक नीचे खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 334 अंक नीचे खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट
Fri, 29 May 2020 09:32 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 29 May 2020 09:32 AM IST
सार
- शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला।
- सेंसेक्स की शुरुआत 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 31866.28 के स्तर पर हुई।
- फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 334.31 अंक नीचे 31866.28 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 95.75 अंक नीचे 9394.35 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार गिरावट के साथ बंद
गुरुवार को विश्व के ज्यादातर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। अमेरिका का डाउ जोंस 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 147.63 अंक नीचे 25,400.60 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.46 फीसदी गिरावट के साथ 43.37 अंक नीचे 9,368.99 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 0.21 फीसदी गिरावट के साथ 6.40 अंक नीचे 3,029.73 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.24 फीसदी बढ़त के साथ 6.93 अंक ऊपर 2,853.15 पर बंद हुआ था। साथ ही इटली, फ्रांस और जर्मनी के बाजारों में भी बढ़त देखी गई थी।
विज्ञापन
कोरोना से प्रभावित बाजार
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 7,466 नए मामले सामने आए हैं और 175 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,65,799 हो गई है, जिनमें से 89,987 सक्रिय मामले हैं, 71,106 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 4,706 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि निवेशकों को आज दिन में आने वाले जनवरी-मार्च तिमाही के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों का इंतजार है, जिससे आगे बाजार की चाल प्रभावित होगी। कोरोना वायरस महामारी को लेकर वाशिंगटन और बीजिंग के बीच तनाव बढ़ने के बीच रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 75.71 पर खुला और 75.65 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे अधिक है।रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.76 पर बंद हुआ था।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे मजबूत
विदेशी कोषों की आवक बढ़ने और अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के कारण निवेशकों की धारणा मजबूत होने से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे बढ़कर 75.65 के स्तर पर पहुंच गया।
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचडीएफसी, बीपीसीएल, इंफोसिस, इंफ्राटेल, श्री सीमेंट, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, सिप्ला और वेदांता लिमिटेड के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एल एंड टी, इंडसइंड बैंक, एम एंड एम, आईसीआईसीआई बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, गेल, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति के शेयर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, मीडिया, रियल्टी, बैंक, प्राइवेट बैंक, मेटल और पीएसयू बैंक शामिल है।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट गिरावट पर था। सेंसेक्स 159.30 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के बाद 32041.29 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 67.90 अंक यानी 0.72 फीसदी नीचे 9422.20 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1.88 फीसदी की तेजी के साथ 595.37 अंक ऊपर 32200.59 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.88 फीसदी बढ़कर 175.15 अंक ऊपर 9490.10 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को बढ़त पर खुला था बाजार
गुरुवार को सेंसेक्स में मामूली बढ़त देखी गई। यह 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 71.69 अंक ऊपर 31676.91 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 34.70 अंक ऊपर 9349.65 के स्तर पर खुला था।