फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell share market opening todya sensex nifty updates

Sensex Opening Bell: बाजार में फिर बिकवाली हावी, सेंसेक्स 150 अंक लुढ़का, निफ्टी 17900 के नीचे

Fri, 10 Feb 2023 11:43 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 10 Feb 2023 11:43 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: अमेरिकी बाजार में ब्याज दरों में बढ़ोतरी और महंगाई के बढ़ते आकड़ों के कारण निवेशक चिंता में दिखे। अदाणी इंटरप्राइजेज के शेयरों में एक बार फिर गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.63 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell share market opening todya sensex nifty updates
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

Sensex Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में फिर बिकवाली हावी हो गई है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 150 अंक लुढ़का जबकि निफ्टी फिसलकर 17900 के नीचे पहुंच गया है। शुरूआती कारोबार में IT सेक्टर के शेयरों में कमजोरी दिख रही है। इससे पहले वैश्विक बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार में ब्याज दरों में बढ़ोतरी और महंगाई के बढ़ते आकड़ों के कारण निवेशक चिंता में दिखे। अदाणी इंटरप्राइजेज के शेयरों में एक बार फिर गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.63 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


# शुक्रवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल 

विज्ञापन


# आईटी सेक्टर के शेयरों पर दिखा दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन


# शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

# अदाणी समूह के चार कंपनियों के भारांक में कटौती के बाद फिसले शेयर

अमेरिकी मंदी की आशंका और सूचकांक प्रदाता एमएससीआई (MSCI) की ओर से अदाणी समूह की चार कंपनियों के भारांक में कटौती करने की घोषणा के बाद घरेलू शेयर बाजार में मंदी की धारणा दिखी। शुक्रवार को भारतीय बाजार में गिरावट का बड़ा कारण वैश्विक बाजार का कमजोर प्रदर्शन भी रहा।

अमेरिकी बाजार के 13 में से 11 सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिका में वृद्धि दर की चिंताओं के बीच आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में 0.8% प्रतिशत तक की गिरावट दिखी।

फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की की ओर से महंगाई पर टिप्पणी के बाद वॉल स्ट्रीट इक्विटीज कमजोरी के साथ बंद हुए। फेड के अधिकारियों ने कहा है कि महंगाई दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को अपनी चपेट में लिए हुए है। 

# अमेरिका को सता रही महंगाई की चिंता, जारी रह सकती है ब्याज दरों में वृद्धि

रिचमंड फेड के अध्यक्ष थॉमस बार्किन ने कहा कि मुद्रास्फीति वास्तव में कम नहीं हो रही थी और अब तक देखी गई गिरावट को कुछ गिरती वस्तुओं की कीमतों के कारण है, जिसका अर्थ है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक लंबे समय तक उच्च ब्याज दरों को बनाए रख सकता है।

एशियाई बाजारों में भी मंदी के संकेत हैं, जिसमें जापान के बाहर एशिया-प्रशांत शेयरों का एमएससीआई का व्यापक सूचकांक 19.1% फिसल गया है। वित्तीय सूचकांक प्रदाता एमएससीआई की ओर से अदाणी समूह की चार कंपनियों के भारांक में कटौती करने की घोषणा के बाद घरेलू शेयर बाजारों में चिंता बढ़ गई है। विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि इस कदम से और बिकवाली हो सकती है और शेयरों के भाव और फिसल सकते हैं।

अदाणी समूह के अधिकांश शेयरों में शुक्रवार के सत्र में गिरावट जारी रही। दूसरी ओर जेफरीज की ओर से अपने प्रमुख पोर्टफोलियो में कंपनी पर निवेश बढ़ाने के बाद बजाज फाइनेंस के शेयरों में 12% की तेजी आई।

निवेशकों को सोमवार को आने वाले जनवरी के खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों का भी इंतजार रहेगा। अर्थशास्त्रियों के एक पोल से पता चला है कि भारत की वार्षिक खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में 6 महीने में सबसे कम बढ़ी। जनवरी में यह आरबीआई के सहिष्णुता बैंड की ऊपरी सीमा छह प्रतिशत के भीतर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed