फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Today Sensex Opening 30 Dec 2022

Sensex Opening Bell: हरे निशान पर खुले घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 195 अंक चढ़ा, निफ्टी 18250 के पार

Fri, 30 Dec 2022 10:04 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 30 Dec 2022 10:04 AM IST
सार

Share Market Opening Today: शुक्रवार को सेंसेक्स 195 अंकों की तेजी के साथ 61329 के स्तर पर और निफ्टी 68 अंकों की तेजी के साथ 18259 के लेवल पर ओपन हुआ। वहीं, बैंक निफ्टी में150 अंकों की तेजी के साथ 43401 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत हुई।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Today Sensex Opening 30 Dec 2022
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हफ्ते के आखिरी काराेबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत हुई है। शुक्रवार की सुबह बाजार खुलते समय सेंसेक्स में लगभग 200 अंकों की बढ़त दिखी। फिलहाल सेंसेक्स 103.99 अंकों की बढ़त के साथ 61237.87 अंकों पर जबकि निफ्टी 41.60 अंकों की बढ़त के साथ 18232.60 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। इस दौरान रुपया 0.02% बढ़कर 82.7800 प्रति अमेरिकी डॉलर पर खुला। इसे पिछले ट्रेडिंग सेशन में यह करीब 82.7975 स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
Trending Videos

# शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल  
विज्ञापन
विज्ञापन

# ये रहे निफ्टी के टॉप गेनर और टॉप लूजर शेयर
 
शुक्रवार को सेंसेक्स 195 अंकों की तेजी के साथ 61329 के स्तर पर और निफ्टी 68 अंकों की तेजी के साथ 18259 के लेवल पर ओपन हुआ। वहीं, बैंक निफ्टी में150 अंकों की तेजी के साथ 43401 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत हुई। शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में मीडिया, मेटल्स और PSU बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में तेजी दिख रही है।  बजाज ट्विन्स के शेयरों में भी मजबूती दिख रही है। बजाज फाइनेंस में 2.3 फीसदी और बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.2 फीसदी की तेजी है। इसके अलावा टाटा स्टील, SBI, विप्रो जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी है। जबकि एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और सन फार्मा जैसे शेयर कमजोरी के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed