Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 17525 के नीचे
Sensex Opening Bell: वैश्विक बाजार में कमजोरी और आरबीआई की ओर से ब्याज दरों पर फैसला आने के दिन सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार करता दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में आईटी सेक्टर के शेयरों पर दबाव दिख रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार के दिन कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। वैश्विक बाजार में कमजोरी और आरबीआई की ओर से ब्याज दरों पर फैसला आने के दिन सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार करता दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में आईटी सेक्टर के शेयरों पर दबाव दिख रहा है। इससे पहले एशियाई बाजारों पर भी बिकवाली का असर दिखा। निक्केई और कोस्पी दोनों इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। एसजीएक्स निफ्टी में भी कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। फिलहाल सेंसेक्स 80.58 (-0.13%) अंकों की गिरावट के साथ 59,608.73 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 26.20 (-0.15%) अंक टूटकर 17,526.40 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल