फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex opening bell share market opening today sensex nifty opening 22 december

Sensex Opening Bell: घरेलू बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 18300 के पार

Thu, 22 Dec 2022 09:52 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 22 Dec 2022 09:52 AM IST
विज्ञापन
sensex opening bell share market opening today sensex nifty opening 22 december
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स सेंसेक्स 190 अंकों की तेजी के साथ 61257 अंकों पर, निफ्टी 90 अंकों की तेजी के साथ 18288 अंकों पर जबकि बैंक निफ्टी 246 अंकों की तेजी के साथ 42865 अंकों पर खुला। इससे पहले अमेरिकी बाजार लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। डाऊ जोंस में 526 अंक यानी 1.60 फीसदी की तेजी रही। नैस्डैक में 1.54 फीसदी और S&P 500 में 1.49 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इधर भारतीय बाजार बीते दो कारोबारी सत्रों से गिरावट के साथ बंद हो रहा है। सिंगापुर एक्सचेंज का निफ्टी वायदा 91 अंक या 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,341 पर कारोबार करता दिखा। इससे गुरुवार को दलाल स्ट्रीट में सकारात्मकता दिखी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 23 हरे निशान पर कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन


# गुरुवार की सुबह सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन

घरेलू शेयर बाजार में भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल, इन्फोसिस और टाटा स्टील जैसे शेयरों में मजबूती है, जबकि एनटीपीसी, एलएंडटी, मारुति और एक्सिस बैंकों के शेयरों में गिरावट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


# अजंता फर्मा के शेयरों में ब्लॉक डील
ब्लॉक डील के तहत अजंता फार्मा में 21.9 लाख शेयरों यानी 1.7 फीसदी इक्विटी की ब्लॉक डील हुई है। इस समय यह शेयर मामूली तेजी के साथ 1175 रुपए के करीब ट्रेड कर रहा है।

# IPO: सुला वाइनयार्ड्स के आईपीओ की लिस्टिंग आज
सुला वाइनयार्ड्स के आईपीओ के शेयरों की आज बाजार में लिस्टिंग होगी। आज NSE, BSE पर इसकी लिस्टिंग होगी। 960 करोड़ के इस आईपीओ को लेकर इश्यू प्राइस 340-357 रुपए तय किया गया था। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, 1,88,30,372 शेयरों के लिए 4,38,36,912 शेयरों की बोली प्राप्त हुई। प्रीसीसन वायर्स में बोनस इश्यू को लेकर आज एक्स डेट और रिकॉर्ड डेट है। वहीं केफिन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन बंद हो चुका है। इसके आईपीओ को 2.59 गुना सब्सक्राइब किया गया है। एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स के आईपीओ में आज निवेश का आखिरी मौका है। दूसरे दिन तक यह आईपीओ 95 फीसदी सब्सक्राइब किया गया है।

# बाजार के अलग-अलग सेक्टरों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed