फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex opening bell share market opening today sensex nifty opening

Sensex Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में हरियाली लौटी, सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत

Wed, 21 Dec 2022 09:46 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 21 Dec 2022 09:46 AM IST
सार

Sensex Opening Bell:  बुधवार को सेंसेक्स 289 अंकों की तेजी के साथ 61992 के लेवल पर खुला। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे गिरकर 82.75 पर आ गया।
 

विज्ञापन
sensex opening bell share market opening today sensex nifty opening
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान पर खुले हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक चढ़कर कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी फिलहाल 59 अंकों की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। बुधवार को सेंसेक्स लगभग 290 अंकों की तेजी के साथ 61992 के लेवल पर, जबकि निफ्टी 50 अंकों की तेजी के साथ 18435 के लेवल पर खुला। बैंक निफ्टी में 166 अंकों की तेजी के साथ 43525 पर कारोबार की शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे गिरकर 82.75 पर आ गया।

विज्ञापन


# सेंसेक्स के 30 शेयरों में 26 हरे निशान पर जबकि 4 लाल निशान पर कारोबार कर रहे

विज्ञापन

sensex opening bell share market opening today sensex nifty opening
शेयर बाजार - फोटो : iStock

# अमेरिकी बाजार में चार दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक, क्रूड ऑयल 80 डॉलर के नीचे

इससे पहले अमेरिकी शेयर बाजार में चार दिनों से जारी गिरावट थम गई और अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। डाओ जोन्स में 92 अंकों की तेजी दर्ज की गई। नैस्डैक फ्लैट रहा और S&P 500 में 0.10 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। एनर्जी सेक्टर के शेयरों में तेजी के कारण बाजार हरे निशान में बंद होने में सफल रहा। बैंक ऑफ जापान ने यील्ड के लिए टार्गेट बढ़ा दिया है, जिसके कारण निक्केई पर दबाव दिखा। निक्केई में 230 अंकों की यानी 0.90 फीसदी की गिरावट आई। कोरिया के कोप्सी में 0.25 फीसदी की तेजी दिखी। वहीं एसजीएक्स निफ्टी इस समय 45 अंकों की तेजी के साथ 18470 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। इससे भारतीय बाजार के मजबूत बने रहने के आसार हैं।  डॉलर इंडेक्स में 0.72 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई और यह 103.60 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल फिर से 80 डॉलर के नीचे पहुंच गया है। ग्लोबल मार्केट में सोना 1827 डॉलर प्रति आउंस के भाव पर पहुंच गया है।

# निफ्टी के अलग-अलग सेक्टर्स में दिख रही मजबूती

बुधवार के कारोबारी सेशन में बाजार में बैंकिंग, ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक इंडेक्स में तेजी है। एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, विप्रो, टाटा मोटर्स और इन्फोसिस जैसे शेयर मजबूती के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

# निफ्टी 50 के टॉप गेनर और टॉप लूजर शेयर
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed