फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex opening bell share market opening today sensex nifty open today 12 January 2023

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में मामूली बढ़त के साथ शुरुआत, आज आने वाले महंगाई के आंकड़ों पर बाजार की नजर

Thu, 12 Jan 2023 10:13 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 12 Jan 2023 10:13 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: भारत और अमेरिका दोनों ही देशों मे आज दिसंबर महीने के लिए खुदरा महंगाई के आंकड़े जाड़ी होंगे। बाजार की नजर उस पर बनी रहेगी। उससे पहले महंगाई में कमी की उम्मीद में डाओ जोन्स में 269 अंकों की मजबूती रही।

विज्ञापन
sensex opening bell share market opening today sensex nifty open today 12 January 2023
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वायदा कारोबार की एक्सपायरी के दिन घरेलू शेयर बाजार सपाट ढंग से खुले। उसके बाद शुरुआती कारोबारी सेशन में ही सेंसेक्स में 100 अंकों की बढ़त दिखी। गुरुवार को 30 शेयरों का सेंसेक्स 22 अंकों की गिरावट के साथ 60083 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 25 अंकों की बढ़त के साथ 17920 के स्तर पर खुला। शुरुआती करोबार में एचसीएल टेक के शेयरों में 1.7 फीसदी की बढ़त दिखी। 

विज्ञापन

# गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

# भारत और अमेरिका दोनों जगह आज जारी होंगे महंगाई के आंकड़े 
भारत और अमेरिका दोनों ही देशों मे आज दिसंबर महीने के लिए खुदरा महंगाई के आंकड़े जाड़ी होंगे। बाजार की नजर उस पर बनी रहेगी। उससे पहले महंगाई में कमी की उम्मीद में डाओ जोन्स में 269 अंकों की मजबूती रही। नैस्डैक में 1.76 फीसदी और S&P 500 में 1.28 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में मामूली कमजोरी और कोरिया के कोस्पी में हल्की तेजी है। 

विज्ञापन

# निफ्टी के टॉप गेनर और टॉप लूजर शेयर 

इन्फोसिस के शेयरों में भी तेजी है। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील के शेयरों में कमजोरी है। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर खुला। यह 3 पैसे की गिरावट के साथ 81.61 के स्तर पर ओपन हुआ।

# एशियाई बाजारों में तेजी, सीपीआई के आंकड़े तय करेंगे केंद्रीय बैंकों का रुख 
सिंगापुर एक्सचेंज पर सूचीबद्ध भारत का एनएसई स्टॉक फ्यूचर गुरुवार को सुबह 8:04 बजे तक 0.26% बढ़कर 17,996.50 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। यूएस कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई) की रिपोर्ट में गुरुवार को दिसंबर महीने के आंकड़ों में बाजार नरमी की उम्मीद कर रहा है। कोर सीपीआई और हेडलाइन मुद्रास्फीति दोनों में गिरावट की उम्मीद है। बाजार को उम्मीद है कि इसके बाद फेडरल रिजर्व अपनी दर वृद्धि की गति को कम करेगा।

हालांकि, फेड अधिकारियों की हालिया टिप्पणियों ने केंद्रीय बैंक की दर वृद्धि दर आक्रामक बनाए रखने का इशारा किया है। पिछले महीने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि भारतीय केंद्रीय बैंक महंगाई के सबसे खराब दौर को पीछे छोड़ने के बावजूद मुद्रास्फीति के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान के बाहर एशिया-प्रशांत शेयरों का सबसे बड़ा सूचकांक  MSCI का 0.5% बढ़कर सात महीने के उच्च स्तर पर था। वॉल स्ट्रीट के शेयर इस उम्मीद में रातोंरात उच्च समाप्त हुए कि मुद्रास्फीति के आंकड़े अनुकूल होंगे और फेड द्वारा कम आक्रामक दरों में बढ़ोतरी का सुझाव देंगे।

इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध आधार पर इक्विटी के 32.08 बिलियन ($ 393.15 मिलियन) मूल्य के इक्विटी को ऑफलोड करते हुए लगातार चौदहवें दिन अपनी बिकवाली का सिलसिला बढ़ाया। एनएसई के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार घरेलू निवेशकों ने 24.31 अरब रुपये के शेयर खरीदे।

# इन शेयरों की चाल पर रहेगी बाजार की नजर, नायका में ब्लॉक डील की पेशकश 
अलग-अलग गतिविधियों के कारण गुरुवार को कई शेयरों की चाल पर असर दिखेगा। रेलटेल इंडिया, टाटा कम्यूनिकेशन, पीबी फिनटेक और आईआईएफएल के शेयरों पर बाजार की नजर है। टाटा कम्युनिकेशन में दिवंगत राकश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। रेलटेल को पांडिचेरी सरकार से 170 करोड़ का ऑर्डर मिला है। उधर सरकार ने 1 अप्रैल से ड्यूटी फ्री सोया तेल का आयात बंद करने का फैसला किया है। इससे पतंजलि फूड़स, अदाणी विल्मार समेत एफएमसीजी सेक्टर के कई शेयर प्रभावित हो सकते हैं। उधर, ब्यूटी ब्रांड नायका की मूल कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड के एक अज्ञात शेयरधारक ने एक ब्लॉक ट्रेड में 14.2 मिलियन शेयरों की बिकवाली की पेशकश की है। ब्लॉक डील के लिए शेयरों की कुल राशि कंपनी की कुल इक्विटी का 0.5 प्रतिशत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed