{"_id":"64508846d9468e3e890db2f3","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-today-sensex-nifty-nifty50-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में हरे निशान पर शुरू हुआ कारोबार, सेंसेक्स 225 अंक चढ़ा, निफ्टी 18100 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में हरे निशान पर शुरू हुआ कारोबार, सेंसेक्स 225 अंक चढ़ा, निफ्टी 18100 के पार
Tue, 02 May 2023 09:39 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 02 May 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 18100 का स्तर पार कर गया है। अब तक के कारोबार में अदाणी ग्रीन के शेयरों में पांच प्रतिशत जबकि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरों में तीन प्रतिशत की बढ़त दिख रही है। मंगलवार को बाजार में चौतरफा खरीदारी दिख रही है। मेटल और PSU बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक्स में मजबूती दिख रही है। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 463 अंकों उछलकर 61,112 पर और निफ्टी 150 अंक मजबूत होकर 18,065 पर बंद हुए थे। सोमवार को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर बाजार में कारोबार बंद था।
विज्ञापन
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
विज्ञापन