फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex opening bell share market opening today nifty opening today nifty opening

Sensex Opening Bell: फेड के ब्याज दर बढ़ाने के बाद बाजार पर दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ खुले

Thu, 15 Dec 2022 10:28 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 15 Dec 2022 10:28 AM IST
सार

फेड के ब्याज दर बढ़ाने के बाद बाजार पर दबाव दिखा और सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ लाल निशान पर खुले। फिलहाल सेंसेक्स 137.09 अंकों की गिरावट के साथ 62,529.42 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। इसमें 0.22 प्रतिशत की गिरावट दिख रही है।

विज्ञापन
Sensex opening bell share market opening today nifty opening today nifty opening
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

फेड के ब्याज दर बढ़ाने के बाद बाजार पर दबाव दिखा और सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ लाल निशान पर खुले। फिलहाल सेंसेक्स 137.09 अंकों की गिरावट के साथ 62,529.42 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। इसमें 0.22 प्रतिशत की गिरावट दिख रही है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 39.30 अंकों की गिरावट के साथ 18,621.00 अंकों पर ट्रेड कर रहा है, इसमें 0.23 प्रतिशत की गिरावट है।

विज्ञापन


# इंडसइंड बैंक-एसबीआई के शेयरों में तेजी, टेक महिंद्रा-इंफोसिस में कमजोरी

बैंक निफ्टी 44 हजार के ऊपर कारोबार कर रहा है। वायदा कारोबार के वीकली एक्सपायरी के दिन आईआरसीटीसी के शेयरों में पांच प्रतिशत की कमजोरी दिख रही है। गुरुवार के कारोबारी सेशन में इंडसइंड बैंक, एसबीआई, सन फार्मा और NTPC जैसे शेयरों में तेजी है। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, HCL टेक्नोलॉजी के शेयरों में कमजोरी दिख रही है।
विज्ञापन


# बाजार में किस सेक्टर का क्या है हाल?
विज्ञापन
विज्ञापन

# अमेरिकी फेड ने ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया
 

उधर, फेडरल रिजर्व ने महंगाई को कम करने की कोशिशों के तहत ब्याज दरों को और 50 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ा दिया है। अमेरिका में इंटरेस्ट रेट अब 15 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। फेड प्रमुख जेरोम पॉवेल ने कहा कि 2023 में भी महंगाई के खिलाफ जंग जारी रहेगी और इंटरेस्ट रेट को 5.1 फीसदी तक बढ़ाया जाएगा। 

# क्रूड ऑयल 83 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कर रहा कारोबार

फेड के फैसले के बाद डाऊ जोंस 142 अंक यानी 0.42 फीसदी, नैस्डैक 0.76 फीसदी और S&P 500 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, डॉलर इंडेक्स 103.24 के स्तर पर है ट्रेड कर रहा है। क्रूड ऑयल में तीन फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और यह 83 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। एसजीएक्स निफ्टी में 55 अंकों की गिरावट दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed