फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex opening bell share market opening share market today sensex nifty

Sensex Opening Bell: मंगलवार को बाजार लाल निशान पर खुला, सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 18350 के नीचे

Tue, 20 Dec 2022 09:58 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 20 Dec 2022 09:58 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: फिलहाल सेंसेक्स 0.46% की गिरावट के साथ 61,520 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 0.41% फिसलकर 18,345.00 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। अमेरिकी शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
sensex opening bell  share market opening share market today sensex nifty
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान पर कारोबार शुरू हुआ। मंगलवार को शुरुआती सेशन में सेंसेक्स में लगभग 285 अंकों की जबकि निफ्टी में 75 अंकों की गिरावट दिखी। फिलहाल सेंसेक्स 0.46% की गिरावट के साथ 61,520 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 0.41% फिसलकर 18,345.00 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉबर और एनबीसीसी के शेयर 3% की कमजोरी के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं। मंगलवार को सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में लाल निशान पर कारोबार शुरू हुआ। 

विज्ञापन

# मंगलवार को सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में लाल निशान पर कारोबार शुरू हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

# निफ्टी के अलग-अलग इंडेक्स का मंगलवार को शुरुआती कारोबार में ये रहा कारोबार
विज्ञापन

अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट के बाद भारतीय बाजार पर दबाव

अमेरिकी शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। हफ्ते के पहले दिन डाऊ जोंस 163 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। टेक कंपनियों के शेयरों पर ब्याज दरों से संबंधित फेड के फैसले का नकारात्मक असर दिख रहा है। इस दौरान मेटा के शेयर चार प्रतिशत तक टूट गए हैं। टेक आधारित इंडेक्स नैस्डेक में 1.49 फीसदी और S&P 500 में 0.90 फीसदी की कमजोरी आई हे। एशियाई बाजार की बात करें तो जापान के निक्केई में 0.20 फीसदी की तेजी और कोरिया के KOSPI में 0.45 फीसदी की कमजोरी है। SGX Nifty में इस समय 45 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जो भारतीय बाजार में सुस्ती का इशारा कर रहा है। इससे पहले हफ्ते के पहले दिन घरेलू बेंचमार्क सेंसेक्स में 468 अंकों की तेजी रही थी।

डाबर के 1079 करोड़ के शेयरों की ब्लॉक डील, शेयर 3% लुढ़के

डाबर के 1.9 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील हुई है। 1.06 फीसदी हिस्सेदारी की बिकवाली की गई है। यह डील 571 रुपए प्रति शेयर के भाव पर हुआ है। इनका मूल्य 1079 करोड़ रुपए है। इस डील के बाद डाबर के शेयर  करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ 571 रुपए प्रति शेयर के भाव पर कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed