{"_id":"63db352549d2bd1530164cc6","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty50-opening-today-2023-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: सेंसेक्स 248 अंक टूटकर 59459 पर खुला निफ्टी 17517 के लेवल पर ओपन हुआ","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Opening Bell: सेंसेक्स 248 अंक टूटकर 59459 पर खुला निफ्टी 17517 के लेवल पर ओपन हुआ
Thu, 02 Feb 2023 10:53 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 02 Feb 2023 10:53 AM IST
सार
Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 400 अंकों से अधिक गिरावट दिखी। इस दौरान आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजी, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा के शेयरों में मजबूती दिखी। स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और ICICI Bank के शेयरों में कमजोरी दिखी।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार की सुबह गिरावट के साथ शुरुआत हुई। इस दौरान सेंसेक्स 249 अंक टूटकर 59459 पर खुला निफ्टी 17517 के लेवल पर ओपन हुआ। हालांकि थोड़े समय बाद ही बाजार में हल्की मजबूती लौटी। फिलहाल सेंसेक्स 15.92 अंकों की गिरावट के साथ 59,688.18 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 52.90 अंकों की गिरावट के साथ 17,563.40 अंकों के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। गुरुवार को सेंसेक्स में कारोबार शुरू होते ही अदाणी समूह के शेयरों में पहले अपर सर्किट लगा उसके बाद कंपनी के शेयरों ने दाे बार लोअर सर्किट लगाया। कंपनी के शेयरों में इस दौरान करीब 10 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी।
विज्ञापन
गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 400 अंकों से अधिक गिरावट दिखी। इस दौरान आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजी, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा के शेयरों में मजबूती दिखी। स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और ICICI Bank के शेयरों में कमजोरी दिखी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिटी ग्रुप ने अदाणी सिक्योरिटीज के मार्जिन लोन पर रोक लगाने का फैसला किया है। बीते दिन क्रेडिट सुईस ने भी अदाणी ग्रुप के बॉन्ड्स को लेने से मना कर दिया था। उधर खबरें आ रही हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक ने विभिन्न बैंकों से अदाणी समूह में उनके एक्सपोजर पर विवरण मांगा है।
विज्ञापन
Trending Videos