फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex NIfty Update Today

Sensex Opening Bell: हरे निशान पर खुलकर फिसला बाजार, सेंसेक्स 57 अंक टूटा, निफ्टी 17550 के नीचे

Thu, 23 Feb 2023 10:09 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 23 Feb 2023 10:09 AM IST
सार

Sensex Opening Bell:

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex NIfty Update Today
Share Market - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत ऐसे तो हरे निशान पर हुआ पर बाजार खुलते ही यह नीचे फिसल गया। फिलहाल सेंसेक्स 101.59 अंकों की गिरावट के साथ 59,643.39 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 21.65  अंकों की गिरावट 17,532.65 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारेाबार में गेल के शेयरों में 2 प्रतिशत की बढ़त जबकि ZEEL के शेयरों में 6% की गिरावट दिख रही है।

विज्ञापन


आरबीआई एमपीसी के मिनट्स और फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे से पता चला कि लगभग सभी नीति निर्माताओं ने ब्याज दरों में छोटी वृद्धि का समर्थन किया है। इसके बाद गुरुवार को भारतीय इक्विटी सूचकांक सपाट खुले।
विज्ञापन


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.49 बजे 80 (0.45%) अंकों की गिरावट के साथ 17,500 के स्तर से नीचे जबकि एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 322 अंकों या 0.54% फीसदी की गिरावट के साथ 59,422.14 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, टाइटन और रिलायंस के शेयर कटौती के साथ खुले। इस बीच एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टीसीएस, एलएंडटी और विप्रो बढ़त के साथ खुले।


अदाणी समूह के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा और आठ में से 10 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। 

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.27% और निफ्टी बैंक में 0.21% की गिरावट आई, जबकि निफ्टी आईटी और निफ्टी मेटल बढ़त के साथ खुले। निफ्टी स्मॉलकैप में 0.14% की तेजी आई, जबकि निफ्टी मिडकैप में 0.40%  की गिरावट दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed