फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Stock Market Opening Bell: शेयर बाजार ने की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

Tue, 25 Feb 2025 09:45 AM IST
पवन पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 25 Feb 2025 09:45 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: मंगलवार को भारतीय बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स हर निशान के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 117.57 अंक बढ़कर 74,571.98 पर पहुंचा, वहीं निफ्टी भी 31.3 अंक की उछाल के साथ 22,584.65 पर रहा।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
Share Market - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लगातार गिरावट की मार झेल रहे निवेशकों के लिए मंगलवार की सुबह मंगल खबर लेकर आई है। बता दें कि शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। जिसमें सेंसेक्स 117.57 अंक बढ़कर 74,571.98 पर पहुंचा, वहीं एनएसई निफ्टी भी 31.3 अंक की उछाल के साथ 22,584.65 पर रहा।
विज्ञापन


मंगलवार को 16 पैसे टूटकर 86.88 पर पहुंचा रुपया
वहीं अमेरिकी डॉलर में मजबूती, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 16 पैसे टूटकर 86.88 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, घरेलू बाजारों में तेजी ने हालांकि रुपये की गिरावट को सीमित रखा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.83 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में 86.88 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 16 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.72 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.62 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,286.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है विशेषज्ञों की राय?
बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने कहा, 'अगर ट्रंप की तरफ से टैरिफ लागू हुआ, तो बाजार में और गिरावट आ सकती है। इससे महंगाई और ज्यादा बढ़ेगी, जिससे निवेशक सोने और बॉन्ड्स में पैसा लगाने लगेंगे।' एक्सिस सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड अक्षय चिंचालकर के अनुसार, 'अगर निफ्टी 22,720 के स्तर से ऊपर बंद होता है, तो बाजार में मजबूती आ सकती है। लेकिन अगर 22,500 से नीचे जाता है, तो अगला समर्थन 22,370 पर रहेगा।' आने वाले दिनों में अमेरिका की व्यापार नीतियों और यूरोप के राजनीतिक घटनाक्रमों पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed