फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: नए आरोपों के बाद अदाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट; बाजार भी फिसला, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

Thu, 21 Nov 2024 09:30 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 21 Nov 2024 09:30 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 468.17 अंक गिरकर 77,110.21 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 179.75 अंक गिरकर 23,338.75 अंक पर आ गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 10 प्रतिशत की गिरावट आई। आइए जानें शेयर बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अदाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट और विदेशी फंड के निरंतर निकासी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। एशियाई समकक्षों से कमजोर रुझान के कारण भी शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार में गिरावट आई।

विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 468.17 अंक गिरकर 77,110.21 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 179.75 अंक गिरकर 23,338.75 अंक पर आ गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 10 प्रतिशत की गिरावट आई। अरबपति गौतम अदाणी पर अमेरिकी अभियोजकों ने सौर ऊर्जा अनुबंधों के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 250 मिलियन अमरीकी डॉलर की रिश्वत देने की कथित योजना में उनकी भूमिका के लिए आरोप लगाया है।

विज्ञापन

अदाणी समूह पर नए आरोपों के बाद फिसला बाजार

अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस सहित अदाणी समूह के अन्य शेयरों में भी शुरुआती कारोबार में तेज गिरावट आई। भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स भी पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टेक महिंद्रा को लाभ हुआ। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,411.73 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची।

एशियाई बाजारों में, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग में गिरावट दर्ज की गई, जबकि सियोल में तेजी दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार अधिकतर सकारात्मक दायरे में बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत बढ़कर 72.99 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के कारण बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहे। चार दिनों की गिरावट के बाद मंगलवार को बीएसई का बेंचमार्क सेंसेक्स 239.37 अंक या 0.31 प्रतिशत चढ़कर 77,578.38 पर बंद हुआ। पिछले सात कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद मंगलवार को निफ्टी में भी उछाल आया। यह 64.70 अंक या 0.28 प्रतिशत चढ़कर 23,518.50 पर बंद हुआ।

अदाणी समूह के शेयरों में 20% तक की गिरावट

अरबपति गौतम अदाणी और सात अन्य पर अमेरिका में अरबों डॉलर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी योजना में आरोप लगने के बाद गुरुवार को अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में 20% तक की गिरावट आई। 

अभियोजकों ने बुधवार को आरोपों की घोषणा करते हुए आरोप लगाया कि समूह ने सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दी। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए और वे 20% टूट गए। अदाणी ग्रीन के शेयर करीब 18% नीचे थे जबकि अदाणी टोटल गैस और अदाणी पावर में 13-14% की गिरावट आई।

दूसरी ओर, अदाणी एंटरप्राइजेज, अंबुजा सीमेंट्स, एसीसी और अदाणी पोर्ट्स 10% लोअर सर्किट के साथ बंद हुए। एनडीटीवी के शेयर 11% नीचे थे जबकि अदाणी विल्मर में 8% और नव-अधिग्रहित सांघी इंडस्ट्रीज में 6% की गिरावट देखी गई।

नए आरोपों के बाद अदाणी समूह का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपये घटा

आज सुबह अदाणी समूह के तीन शेयरों में 20% की गिरावट के कारण, सभी 11 अदाणी शेयरों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण लगभग 2 लाख करोड़ रुपये घटकर 12.3 लाख करोड़ रुपये हो गया। गुरुवार का कारोबारी दिन 2023 की शुरुआत में हिंडनबर्ग के धमाके के बाद से समूह का सबसे खराब कारोबारी दिन रहा। फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, इस दौरान अरबपति गौतम अदाणी की कुल संपत्ति भी 10.5 बिलियन डॉलर घटकर 59.3 बिलियन डॉलर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed