फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ा, निफ्टी 23750 के पार पहुंचा

Tue, 19 Nov 2024 09:49 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 19 Nov 2024 09:49 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स के 30 शेयरों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज में सर्वाधिक लाभ रहा। बजाज फिनसर्व और कोटक महिंद्रा बैंक पिछड़ गए। आइए जानते हैं मंगलवार के शुरुआती कारोबारी सत्र के दौरान बाजार का हाल कैसा रहा।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

मंगलवार को बेंचमार्क सूचकांकों में तेजी से उछाल आया और सात सत्रों की गिरावट थम गई, इस दौरान एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़ गया। सुबह 11:36 बजे, सेंसेक्स 1044.89 अंक बढ़कर 78,383.90 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 50 304.50 अंक बढ़कर 23,758.30 पर था। विदेशी निवेशकों की बिकवाली में कमी आने की रिपोर्ट के कारण अस्थिरता कम होने से व्यापक बाजार सूचकांकों में भी जोरदार बढ़त देखी गई। तेजी के बावजूद, विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि यह तेजी अस्थायी हो सकती है।

विज्ञापन


इससे पहले निचले स्तरों पर खरीदारी और ब्लू-चिप स्टॉक रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में मजबूती से इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। मजबूत वैश्विक रुझान और घरेलू संस्थागत निवेशकों की निरंतर खरीदारी से बाजार में माहौल सकारात्मक बना।
विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 591.19 अंक बढ़कर 77,930.20 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 188.5 अंक बढ़कर 23,642.30 अंक पर पहुंच गया। कारोबार शुरू होने के थोड़ी देर बाद सेंसेक्स 800 अंकों के पार कारोबार करता दिखा, वहीं निफ्टी 23700 का स्तर पार कर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स और टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज में सर्वाधिक लाभ रहा। बजाज फिनसर्व और कोटक महिंद्रा बैंक पिछड़ गए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,403.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,330.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक बाजारों में भी दिखा सकारात्मक रुझान

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और हांगकांग में तेजी रही जबकि शंघाई में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत बढ़कर 73.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

सोमवार को लगातार चौथे दिन 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 241.30 अंक या 0.31 प्रतिशत गिरकर 77,339.01 पर बंद हुआ था। लगातार सातवें दिन गिरावट के साथ निफ्टी 78.90 अंक या 0.34 प्रतिशत गिरकर 23,453.80 पर बंद हुआ था।

रुपया डॉलर के मुकाबले 2 पैसे बढ़कर 84.40 पर पहुंचा

घरेलू शेयर बाजारों में सुधार और प्रमुख एशियाई प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे बढ़कर 84.40 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशी निधियों की सतत निकासी तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा और इसकी तीव्र बढ़त पर रोक लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed