फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में बढ़त; सेंसेक्स 195 अंक चढ़ा, निफ्टी 25400 के पार

Mon, 16 Sep 2024 09:38 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 16 Sep 2024 09:38 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: ब्लूचिप कंपनियों के शेयरों में एनटीपीसी, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और एशियन पेंट्स के शेयर 1 प्रतिशत तक चढ़ गए। वहीं एचयूएल के शेयर 2% तक टूट गए। क्षेत्रवार बात करें तो सिर्फ एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में कमजोरी दिखी।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट ओपनिंग - फोटो : amarujala.com

विस्तार

विदेशी फंड प्रवाह और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों में तेजी आई और निफ्टी नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 180.92 अंक चढ़कर 83,071.86 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 55.1 अंक चढ़कर 25,411.60 पर पहुंच गया। आगे चलकर एनएसई बेंचमार्क 89.2 अंक चढ़कर 25,445.70 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन

एनटीपीसी और टाटा स्टील के शेयर 1% तक चढ़े

ब्लूचिप कंपनियों के शेयरों में एनटीपीसी, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और एशियन पेंट्स के शेयर 1 प्रतिशत तक चढ़ गए। वहीं एचयूएल के शेयर 2% तक टूट गए। क्षेत्रवार बात करें तो सिर्फ एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में कमजोरी दिखी। इसमें 0.76% तक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, निफ्टी मेटल पीएसयू बैंक शेयरों में खरीदारी के कारण 1% तक उछल गया। महाराष्ट्र में DISCOM की ओर से 6600 मेगावाट के हाइब्रिड सोलर और थर्मल पावर की आपूर्ति का ऑर्डर मिलने के बाद अदाणी पावर और अदाणी ग्रीन के शेयरों में चार-चार प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

विज्ञापन

फेड के फैसले पर टिकी बाजार की नजर

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट डॉ वीके विजयकुमार के अनुसार पूरी दुनिया में इक्विटी बाजार की चाल बुधवार को ब्याज दरों पर आने वाले फेड के फैसलों पर निर्भर है। चार साल में पहली बार फेड ब्याज दरों में कटौती का फैसला ले सकता है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि यह कटौती 25 आधार अंकों की होती है या 50 आधार अंकों की।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में दिखा मिला-जुला रुख

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टूब्रो और बजाज फाइनेंस सर्वाधिक लाभ में रहीं। हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पिछड़ गए। एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग में गिरावट रही। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए।

कच्चे तेल की कीमतों में 0.07% का उछाल

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 2,364.82 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 2,532.18 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत बढ़कर 71.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 71.77 अंक या 0.09 प्रतिशत गिरकर 82,890.94 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 32.40 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 25,356.50 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed