{"_id":"66de759f874135e1fd025b2c","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: शेयर बाजार के फिसलने का सिलसिला जारी; सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 24800 से नीचे पहुंचा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Opening Bell: शेयर बाजार के फिसलने का सिलसिला जारी; सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 24800 से नीचे पहुंचा
Mon, 09 Sep 2024 09:42 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 09 Sep 2024 09:42 AM IST
सार
Sensex Opening Bell: सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स नुकसान के साथ खुले जबकि एचयूएल, आईटीसी, टीसीएस, इंफोसिस, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक में बढ़त दिखी।
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशियाई बाजारों में कमजोरी के बाद भारतीय इक्विटी सूचकांक सोमवार को लगातार चौथे सत्र में गिरावट के साथ खुले, क्योंकि उम्मीद से कमजोर रोजगार आंकड़ों के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बारे में चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
विश्लेषकों को स्थानीय शेयरों में भी मुनाफावसूली की उम्मीद है, जो लगातार रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब कारोबार कर रहे थे। सोमवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 249 अंक गिरकर 80,938 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी50 92 अंक गिरकर 24,759 पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स नुकसान के साथ खुले जबकि एचयूएल, आईटीसी, टीसीएस, इंफोसिस, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक में बढ़त दिखी। सेक्टरवार देखें तो, एफएमसीअी, आईटी और रियल्टी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स कमजोरी के साथ खुले। इस बीच, निफ्टी मेटल और निफ्टी ऑयल एंड गैस में क्रमशः 1.05% और 0.83% की गिरावट आई।
विज्ञापन
एकल शेयरों में, एसएमई स्टॉक आरबीएम इंफ्राकॉन को 3,498 करोड़ रुपये का सेवा ऑर्डर हासिल करने के बाद शेयरों में 5% का अपर सर्किट लगा। नकदी की कमी से जूझ रही घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट के शेयरों में 5% से अधिक की तेजी आई है, क्योंकि कंपनी ने कार्लाइल एविएशन मैनेजमेंट लिमिटेड के साथ अपने विमान पट्टों के लिए टर्म शीट समझौता किया है। निवेशक अब इस सप्ताह अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि इस महीने के अंत में फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में संभावित कटौती के बारे में संकेत हासिल कर सकें।