{"_id":"66bc2ff02fcbb6387406aa97","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत; सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 24150 के करीब","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत; सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 24150 के करीब
Wed, 14 Aug 2024 09:48 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 14 Aug 2024 09:48 AM IST
सार
Sensex Opening Bell: बुधवार को हरे निशान पर कारोबार शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद सेंसेक्स और निफ्टी बिकवाली के दबाव में लाल निशान पर पहुंच गए। हालांकि खरीदारों ने फिर जोर लगाया और सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर लौट आए।
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार होता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150.82 (0.19%) अंकों की बढ़त के साथ 79,088.76 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 14.25 (0.06%) अंक मजबूत होकर 24,153.25 पर पहुंच गया। बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव भी दिखा।
विज्ञापन
हरे निशान पर कारोबार शुरू होने के थोड़ी ही देर में सेंसेक्स और निफ्टी बिकवाली के दबाव में लाल निशान पर पहुंच गए। हालांकि खरीदारों ने फिर जोर लगाया और सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर लौट गए।
विज्ञापन
फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बाजार में तेजी
फेड की ओर से सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच अमेरिकी बाजारों में तेजी के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में भी हरे निशान पर कारोबार शुरू हुआ। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 144.92 अंक चढ़कर 79,100.95 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 57.5 अंक बढ़कर 24,196.50 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एनटीपीसी सबसे ज्यादा लाभ में रहीं। अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, अदानी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
मंगलवार को अमेरिकी बजार तेजी के साथ बंद हुए
एशियाई बाजारों में, सियोल और टोक्यो में तेजी रही जबकि शंघाई और हांगकांग में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अमेरिकी बाजार काफी तेजी के साथ बंद हुए।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा, "अमेरिका से पीपीआई (प्रोड्यूसर प्राइस इन्फ्लेशन) के आंकड़े मुद्रास्फीति में नरमी का संकेत दे रहे हैं और आज आने वाले सीपीआई के आंकड़ों से इसकी पुष्टि होने की संभावना है। सितंबर में फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीद में अमेरिकी बाजार में तेजी आई।"
रुपया डॉलर के मुकाबले 7 पैसे मजबूत हुआ
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,107.17 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,239.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.61 फीसदी बढ़कर 81.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 7 पैसे मजबूत होकर 83.90 पर पहुंच गया।
मंगलवार को बीएसई बेंचमार्क 692.89 अंक या 0.87 फीसदी गिरकर 78,956.03 पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी 208 अंक या 0.85 फीसदी गिरकर 24,139 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन