फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: हिंडनबर्ग के आरोपों को नकार गिरकर संभला बाजार; सेंसेक्स 378 अंक चढ़ा, निफ्टी 24400 पार

Mon, 12 Aug 2024 09:52 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 12 Aug 2024 09:52 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: अदाणी प्रकरण में हिंडनरबर्ग रिसर्च की ओर से सेबी प्रमुख पर लगाए गए आरोपों के बाद सोमवार की सुबह बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर लौट आए हैं। बाजार के जानकारों के अनुसार निवेशकों ने हिंडनबर्ग की हालिया रिपोर्ट को नकारते हुए फिर से खरीदारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com

विस्तार

हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अदाणी प्रकरण में सीधे सेबी प्रमुख पर आरोप लगाने के बाद घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। प्रमुख भारतीय बेंचमार्क इस दौरान गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। जबकि अदाणी समूह के शेयर 7% तक लुढ़क गए। हालांकि, थोड़ी देर की गिरावट के बाद बाजार का भरोसा लौटा और बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर लौट आए।

विज्ञापन


सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर सेंसेक्स 294 अंक या 0.37% टूटकर 79,411 पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, में निफ्टी 85 अंक या 0.35% की गिरावट के साथ 24,282 के स्तर पर कारोबार होता दिखा।
विज्ञापन


अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच पर उन ऑफशोर फंड्स में निवेश करने का आरोप लगाया है, जिनका इस्तेमाल अदाणी समूह के शेयरों में तेजी लाने के लिए किया गया था। हालांकि, बुच दंपती ने आरोपों को नकारते हुए कहा है कि सभी निवेश की जानकारी का खुलासा नियमों के अनुसार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निफ्टी के शेयरों में अदाणी एंटरप्राइजेज व अदाणी पोर्ट्स के शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 4% की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे। एनटीपीसी, पावर ग्रिड और टाटा स्टील के शेयर भी लाल निशान पर खुले। वहीं दूसरी ओर, ग्रासिम, ओएनजीसी, एशियन पेंट्स, ब्रिटानिया और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे।

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी मीडिया 1% तक गिर गया। निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.7% की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, मेटल, फार्मा और ऑयल व गैस सेक्टर के शेयर भी कमजोरी के साथ खुले। व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप100 0.24% की गिरावट के साथ खुला वहीं स्मॉलकैप100 सपाट खुला। 

एकल शेयरों में अमारा राजा एनर्जी और मोबिलिटी के शेयर 5% की बढ़त के साथ खुले। कंपनी ने इटली की पियागो ग्रुप की भारतीय सब्सीडियरी के साथ एक करार पर हस्ताक्षर किया है।


जानकार बोले- बाजार ने रिपोर्ट को खारिज किया
बाजार विशेषज्ञ सुनील शाह ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर कहा, "पिछले सप्ताहांत  अंतरराष्ट्रीय शोध कंपनी ने नकारात्मक रिपोर्ट दी थी। अब मुझे सेंसेक्स को देखते हुए लगता है कि बाजार ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है सेंसेक्स केवल 200 अंक नीचे गया है, यह सामान्य गतिविधि है। इसलिए मुझे लगता है, दिन के दौरान, हम बाजार को सकारात्मक होते हुए देख सकते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed