फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में मजबूती लौटी; पहली बार 80 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 24300 के करीब

Wed, 03 Jul 2024 09:36 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 03 Jul 2024 09:36 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: बुधवार को सेंसेक्स पहली बार 80 हजार के पार पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 24300 के स्तर के करीब पहुंच गया। सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर सेंसेक्स 460.66 (0.57%) अंक मजबूत होकर 79,918.97 पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 134.31 (0.56%) अंक चढ़कर 24,258.15 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को रिकॉर्ड स्तरों पर कारोबार की शुरुआत हुई। इस दौरान पहली बार सेंसेक्स 80 हजार के पार पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 24300 के स्तर के करीब पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को रिकॉर्ड स्तरों पर कारोबार की शुरुआत हुई।

विज्ञापन


बुधवार को सेंसेक्स पहली बार 80 हजार के पार पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 24300 के स्तर के करीब पहुंच गया। सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर सेंसेक्स 460.66 (0.57%) अंक मजबूत होकर 79,918.97 पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 134.31 (0.56%) अंक चढ़कर 24,258.15 पर पहुंच गया।

विज्ञापन

सेंसेक्स पहली बार 80 हजार के पार

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी 24300 के करीब पहुंचा


देश के प्रमुख निजी ऋणदाता एचडीएफसी बैंक में मजबूती से बाजार को बढ़त हासिल हुई। इससे भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

एशियाई और अमेरिकी बाजारों में दिखी तेजी

फेड के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की ओर से यह संकेत दिए जाने के बाद कि अमेरिका अवस्फीतिकारी रास्ते (महंगाई घटने के रास्ते पर) पर वापस आ गया है, व्यापारियों में फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें बढ़ीं। इससे एशियाई बाजारों में तेजी दिखी। जापान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया में इक्विटी बेंचमार्क चढ़ गए, जबकि हांगकांग के शेयरों के फ्यूचर्स ने सकारात्मक शुरुआत का संकेत दिया।

अमेरिकी शेयरों में मंगलवार को तेजी आई क्योंकि निवेशकों ने फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की ताजा टिप्पणी पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। पॉवेल ने हालिया आर्थिक आंकड़ों के अवस्फीतिकारी मार्ग (महंगाई घटने के रास्ते पर) की सराहना की।

व्यापक बाजार में मिला-जुला रुख दिखा

बुधवार को व्यापक बाजार मिश्रित ढंग से कारोबार करते दिखे। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.6% ऊपर और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सेक्टर सूचकांकों में आज मिले-जुले रुख के साथ कारोबार हो रहा है, बैंकिंग क्षेत्र और वित्त क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी जा रही है। इस बीच, मीडिया सेक्टर और आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.52 रुपये पर कारोबार करता दिखा। कमोडिटी बाजार में आज सोने की कीमतें 0.3% बढ़कर 71,766 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार करती दिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed