फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में नए हाई का सिलसिला जारी; सेंसेक्स ने 75000 छुआ, निफ्टी 22700 के पार

Tue, 09 Apr 2024 12:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 09 Apr 2024 12:25 PM IST
सार

Sensex Opening Bell: एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स पहली बार 75,000 अंक के साथ 75,124 के नए शिखर पर पहुंच गया, जबकि व्यापक निफ्टी 50 ने 22,765 की नई ऊंचाई को छू लिया। दोनों सूचकांक 0.20% से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
नए शिखर पर शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मंगलवार को नए हाई पर खुले। आईटी और ऑटो सेक्टर में खरीदारी के कारण अमेरिकी बाजार में कमजोर रुख के बावजूद भारतीय बाजार में हरियाली दिखी। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स पहली बार 75,000 अंक के साथ 75,124 के नए शिखर पर पहुंच गया, जबकि व्यापक निफ्टी 50 ने 22,765 की नई ऊंचाई को छू लिया। दोनों सूचकांक 0.20% से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन

ऑटो और आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार में आया उछाल

भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मंगलवार को नए हाई पर खुले। आईटी और ऑटो सेक्टर में खरीदारी के कारण अमेरिकी बाजार में कमजोर रुख के बावजूद भारतीय बाजार में हरियाली दिखी। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स पहली बार 75,000 अंक के साथ 75,124 के नए शिखर पर पहुंच गया, जबकि व्यापक निफ्टी 50 ने 22,765 की नई ऊंचाई को छू लिया। दोनों सूचकांक 0.20% से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन
Trending Videos

Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ऑल टाइम हाई - फोटो : amarujala.com

बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी का झुकाव बुल्स की ओर रहा। सुबह 9:20 बजे निफ्टी के 35 शेयर हरे निशान पर जबकि 15 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। इस दौरान हीरो मोटोकॉर्प, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस और पावर ग्रिड के शेयर टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। वहीं, डिवी लैबोरेटरीज, ओएनजीसी, आयशर मोटर्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर टॉप लूजर्स के रूप में कारोबार करते दिखे।

इन शेयरों पर रहा फोकस

मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान इंफोसिस, एक्सिस बैंक और ग्लैंड फार्मा के शेयर फोकस में रहे। इंफोसिस के शेयर दो प्रतिशत तक चढ़े। इस बढ़त का कारण बैँक ऑफ अमेरिका की ओर से इसे न्यूट्रल से बाय कैटेगेरी में अपग्रेड करना रहा। मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान इंफोसिस, एक्सिस बैंक और ग्लैंड फार्मा के शेयर फोकस में रहे। इंफोसिस के शेयर दो प्रतिशत तक चढ़े। इस बढ़त का कारण बैँक ऑफ अमेरिका की ओर से इसे न्यूट्रल से बाय कैटेगेरी में अपग्रेड करना रहा। बेन कैपिटल की ओर से एक्सिस बैंक के शेयरों में ब्लॉक डील के जरिए 1.1% की हिस्सेदारी बेचे जाने की खबरों के बाद निजी बैंक के शेयर सपाट ढंग से कारोबार करते दिखे। वहीं निकोमैक मशीनरी और आरपी एडवाइजरी सर्विसेज की ओर से ब्लॉक डील के जरिए 4.4% की हिस्सेदारी बेचने की खबरों के बाद ग्लैंड फार्मा के शेयरों में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed