फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 116 अंक फिसला, निफ्टी 22100 के नीचे

Tue, 20 Feb 2024 10:27 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 20 Feb 2024 10:27 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंकों तक फिसल गया। हालांकि, बाजार में निचले स्तरों पर थोड़ी खरीदारी दिखी।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन कमजोर शुरुआत हुई है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंकों तक फिसल गया। हालांकि, बाजार में निचले स्तरों पर थोड़ी खरीदारी दिखी। सुबह 09 बजकर 42 मिनट पर सेंसेक्स 24.80 (0.03%) अंकों की गिरावट के साथ 72,683.36 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 10.41 (0.05%) अंक फिसलकर 22,111.85 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन

मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

इससे पहले, एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक रुझानों के बाद भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मंगलवार को गिरावट के साथ खुले। इस दौरान इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के शेयरों में बिकवाली दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे


सेंसेक्स के शेयरों में एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के शेयर लाल निशान पर खुले। वहीं दूसरी ओर, पावर ग्रिड, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में हरे निशान पर कारोबार होता दिखा।

अलग-अलग ग्राहकों से 369 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिलने के बाद एनबीसीसी इंडिया के शेयर मंगलवार को चार प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।  एलएनजी सप्लाई के लिए नॉर्वे की कंपनी से करार होने के बाद दीपक फर्टिलाइजर और पेट्रोकेमिकल के शेयरों में 10% का उछाल दर्ज किया गया।

शेयर बाजार में सेक्टरवार यह रहा हाल

मंगलवार के कारोबार के दौरान डिश टीवी और जी एंटरप्राइज के शेयरों में खरीदारी के बाद निफ्टी मीडिया में 2.2% की बढ़त दिखी। निफ्टी रियल्टी, मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयर भी बढ़त के साथ खुले। दूसरी ओर, निफ्टी बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज और एफएमसीजी सेक्टर के शेयर लाल निशान पर खुले। व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप100 0.22% और निफ्टी स्मॉलकैप100 0.53% तक बढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed