फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Upates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार से आई बुरी खबर; सेंसेक्स 150 अंक टूटा; निफ्टी का कैसा है हाल, यहां जानिए

Wed, 11 Sep 2024 09:33 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 11 Sep 2024 09:33 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स 110.06 (0.13%) अंक टूटकर 81,800.72 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 7.10 (0.03%) अंकों की गिरावट के साथ 25,034.00 पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Upates
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंकों तक टूट गया। वहीं निफ्टी 25,000 के स्तर से फिसल गया है।

विज्ञापन


बुधवार को बाजार खुलने के बाद सुजलॉन के शेयरों में 3% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि टाटा मोटर्स के शेयर 3% तक टूट गए।

सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स 110.06 (0.13%) अंक टूटकर 81,800.72 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 7.10 (0.03%) अंकों की गिरावट के साथ 25,034.00 पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन


घरेलू इक्विटी सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी , बुधवार को मामूली गिरावट के साथ खुले। बाजार पर वैश्विक बाजारों की सुस्ती का असर दिखा। निवेशक अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों के इंतजार में संयम बरत रहे हैं। ये आंकड़े फेडरल रिजर्व के आगामी दर निर्णय को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, टाइटन और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर खुले, जबकि एशियन पेंट्स, सन फार्मा, भारती एयरटेल, आईटीसी, एचयूएल और बजाज फाइनेंस के शेयर हरे निशान पर खुले।


टाटा मोटर्स के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 4% से ज़्यादा की गिरावट आई, क्योंकि कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक वाहनों और लोकप्रिय कारों की कीमतों में 2.05 लाख रुपये तक की कटौती की है। माना जा रहा है कि यह कटौती वृद्धि की कमजोर संभावनाओं को देखते हुए की गई है। इसके बाद वैश्विक ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने 825 रुपये के लक्ष्य मूल्य पर कंपनी के शेयरों को 'बेचने' की रेटिंग भी जारी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed