Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Udpates

द बोनस मार्केट अपडेट: शेयर बाजार में रिकवरी; सेंसेक्स 700 अंक उछला, जानिए निफ्टी का क्या हाल

Thu, 19 Nov 2026 02:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 19 Nov 2026 02:33 PM IST
सार

  •  9 बजकर 21 मिनट पर सेंसेक्स 144.79 (-0.17%) अंकों की गिरावट के साथ 81,887.02 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
  • दूसरी ओर, निफ्टी 64.71 (-0.26%) अंक टूटकर 25,163.25 के स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद बाजार में रिकवरी दर्ज की गई। आइए जानते हैं बाजार का पूरा हाल विस्तार से।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Udpates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

विज्ञापन

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती बिकवाली के बाद रिकवरी लौट आई है। शुरुआती गिरावट से ऊबरकर दोपहर दो बजकर 22 मिनट पर सेंसेक्स 749.02 (0.91%) अंकों की बढ़त के साथ 82,780.83 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 222.60 (0.88%) अंक मजबूत होकर 25,450.55 पर पहुंच गया। बैंक निफ्टी इस दौरान अपने अब तक के सर्वोच्च स्तर पर कारोबार करता दिखा।

इससे पहले, गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे दिन दबाव में कारोबार शुरू हुआ। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स मामूली 42.34 अंक की बढ़त के साथ 82,074.16 अंक पर खुला। वहीं, निफ्टी 41.15 अंक की गिरावट लेकर 25,186.80 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी लौटती नहीं दिखी, बल्कि गिरावट गहरा गई।

विज्ञापन

सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर सेंसेक्स 175.13 अंक नीचे 81,856.68 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 69.30 अंक का घाटा उठाकर 25,158.65 अंक पर कारोबार कर रहा था। बैंक निफ्टी में 0.31 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। हालांकि, मिडकैप निफ्टी सूचकांक 0.55 फीसदी के नुकसान में था। निफ्टी नेक्स्ट50 भी 0.13 फीसदी के घाटे में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक, ऑटो, एफएमसीजी और रियल्टी जैसे कुछ ही क्षेत्र हरे निशान में थे। बाकी सभी क्षेत्र शुरुआती सत्र में नुकसान में कारोबार कर रहे थे। कुल 2,512 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,002 शेयर तेजी में थे। जबकि 1,330 शेयर नुकसान में गिरे हुए थे और 180 शेयरों के भाव स्थिर थे।

बुधवार को बाजार में क्या हुआ?

इससे पहले बुधवार को दोनों प्रमुख सूचकांकों में तेजी पर लगाम लग गई थी। सप्ताह के तीसरे दिन सेंसेक्स 500.38 अंक नीचे 82,031.81 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 50 सूचकांक 159.45 अंक की गिरावट में 25,227.95 अंक पर रहा। मंगलवार को सेंसेक्स में 427.40 अंक और निफ्टी 50 सूचकांक में 96.30 अंक की तेजी आई थी। सोमवार को बाजार ने सप्ताह की शुरुआत तेजी के साथ की थी।

पिछले सप्ताह बाजार का प्रदर्शन कैसा रहा?

सोमवार को सेंसेक्स 512.34 अंक ऊपर बंद हुआ था। निफ्टी 50 सूचकांक 146.80 अंक की तेजी में रहा था। बीते सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 593.06 अंक के लाभ में रहा। वहीं, निफ्टी इस दौरान 157.9 अंक ऊपर चढ़ा था। इस प्रकार, पिछले सप्ताह बाजार में बढ़त दर्ज की गई थी।

बाजार खुलने से पहले क्या संकेत मिले थे?

भारतीय बाजार में आज दबाव में शुरुआत होने के संकेत पहले ही मिल रहे थे। बाजार खुलने से पहले गुजरात के गिफ्ट सिटी में गिफ्ट निफ्टी नीचे गिरा हुआ था। यह सुबह के सत्र में 73.50 अंक की गिरावट लेकर 25,148.50 अंक पर दिख रहा था। गिफ्ट निफ्टी का यह रुझान भारतीय बाजार में नुकसान की शुरुआत का संकेत दे रहा था। प्री-ओपन सत्र में भी बाजार का रुख दबाव वाला ही बना हुआ था। प्री-ओपन सत्र में सेंसेक्स मामूली 42 अंक ऊपर और निफ्टी करीब 41 अंक नीचे खुलने के संकेत दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed