फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell share market opening sensex nifty 50 opening today

Sensex Opening Bell: बाजार में मजबूती बरकरार, सेंसेक्स 230 अंक मजबूत हुआ, निफ्टी 18150 के पार पहुंचा

Tue, 24 Jan 2023 09:51 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 24 Jan 2023 09:51 AM IST
विज्ञापन
Sensex Opening Bell share market opening sensex nifty 50 opening today
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

वैश्विक बाजार में तेजी के बाद घरेलू शेयर  बाजार में मंगलवार को मजबूती बरकरार रही। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 180 अंकों की मजबूती के साथ  61122 अंकों के लेवल पर और निफ्टी 65 अंक मजबूत होकर 18184 अंकों के लेवल पर खुला। इस दौरान बैंक निफ्टी में 173 अंकों की तेजी के साथ 42994 अंकों के लेवल पर कारोबार की शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में 300 अंकों तक की तेजी दिखी।

विज्ञापन

मंगलवार के दिन शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल 

मंगलवार के दिन शेयर बाजार में पीएसयू बैंक और आईटी इंडेक्स के शेयरों में तेजी दिख रही है। टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, बजाज फायनेंशियल सर्विसेज और एशियन पेंट्स के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, सन फर्मा, कोटक बैंक, नस्ले इंडिया और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। मंगलवार को मारुति, टीवीएस मोटर्स, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस जैसी कंपनियों के नतीजे आएंगे। वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे कमजोर होकर 80.50 के लेवल पर खुला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed