फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening sensex Nifty

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

Mon, 17 Apr 2023 12:03 PM IST
कुमार विवेक बिज़नेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिज़नेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 17 Apr 2023 12:03 PM IST
विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening sensex Nifty
बीएसई सेंसेक्स - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। इस दौरान सेंसेक्स लगभग 900 अंक नीचे लुढ़क गया। निफ़्टी भी कमजोर दिख रहा है। बाजार में भारी बिकवाली से निवेशकों को करीब 1.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर 264.4 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को 265.9 लाख करोड़ रुपए था। सोमवार में बाजार में कमजोरी का बड़ा कारण आईटी सेक्टर के शेयर रहे। इंफोसिस के शेयरों में इस दौरान करीब 11 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी के शेयरों में जनवरी से मार्च की तिमाही में आमदनी अनुमान से कम रहने के बाद गिरावट दर्ज की गई है। चौथी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 7.8 फीसदी बढ़कर 6128 करोड़ रुपये रहा। इससे पहले  कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 6586 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया था। फिलहाल सेंसेक्स 746.22 (1.23%) अंकों की गिरावट के साथ 59705.61 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 181.05 (1.02%) अंक लुढ़ककर 17,646.95 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 81.90 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


 हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शहरों का हाल
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed