फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex opening bell share market opening equity market opening today

Sensex Opening Bell: सोमवार को हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी, एशियाई बाजार में सुस्ती से बाजार पर दबाव

Mon, 19 Dec 2022 11:10 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 19 Dec 2022 11:10 AM IST
सार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 127.48 अंक चढ़कर 61,465.29 पर जबकि निफ्टी 37.85 अंक बढ़कर 18,306.85 पर पहुंच गया है। SGX Nifty में सोमवार को 60 अंकों से ज्यादा की तेजी है। डाओ फ्यूचर में मजबूती है, हालांकि अन्य एशियाई बाजार पर दबाव है। जापान के निक्केई में 1 फीसदी कि गिरावट है। 

विज्ञापन
sensex opening bell share market opening equity market opening today
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी। इस दौरान एशियाई बाजार में सुस्ती से बाजार पर दबाव दिखा। घरेलू शेयर बाजार में पिछले दो दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगी है और सेंसेक्स में 68 अंकों की तेजी के साथ 61405 के लेवल पर कारोबार शुरू हुआ। वहीं, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन निफ्टी 19 अंकों की तेजी के साथ 18288 पर खुला। बैंक निफ्टी में 126 अंकों की तेजी के साथ 43346 अंकों पर कारोबार शुरू हुआ। इस बीच खबरें आ रही हैं कि अदाणी समूह लखनऊ हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 107 अरब रुपये का निवेश करेगा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 127.48 अंक चढ़कर 61,465.29 पर जबकि निफ्टी 37.85 अंक बढ़कर 18,306.85 पर पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे गिरकर 82.77 पर आ गया। 

विज्ञापन

# हफ्ते के पहले कारोबारी दिन एशियाई बाजारों पर दबाव 
SGX Nifty में सोमवार को 60 अंकों से ज्यादा की तेजी है। डाओ फ्यूचर में मजबूती है, हालांकि अन्य एशियाई बाजार पर दबाव है। जापान के निक्केई में 1 फीसदी कि गिरावट है। कोरिया का KOSPI में 0.31 फीसदी की गिरावट है। डॉलर इंडेक्स 104.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ग्लाेबल मार्केट में क्रूड ऑयल (Crude oil price) का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना हुआ है। पिछले हफ्ते सेंसेक्स में साप्ताहिक आधार पर 1.36 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। अमेरिकी डाओ जोन्स भी साप्ताहिक आधार पर 1.66 फीसदी फिसल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

# सोमवार के शुरुआती सेशन में इन शेयरों में दिखा एक्शन 
विज्ञापन

# सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

# सुला विनयार्ड्स के शेयरों का अलॉटमेंट आज, केफिन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ आज खुलेगा 
आईपीओ की बात करें तो सुला विनयार्ड्स के आईपीओ के शेयरों का आज अलॉटमेंट किया जाएगा। इस आईपीओ को 2.33 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसके अलावा KFin Technologies का आईपीओ आज से खुल रहा है। इस आईपीओ में 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक निवेश किया जा सकेगा। इसकी लिस्टिंग 29 दिसंबर को हो सकती है। इस आईपीओ का इश्यू प्राइस 347-366 रुपए रखा गया है। यह आईपीओ 1500 करोड़ का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed