फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 403 अंक चढ़ा, निफ्टी 26000 के ऊपर

Fri, 12 Dec 2025 09:16 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 12 Dec 2025 09:16 AM IST
सार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुला। वहीं पिछले दिन गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 426.86 अंक उछलकर 84,818.13 अंक पर बंद हुआ, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 140.55 अंक की बढ़त के साथ 25,898.55 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : Adobestock

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 402.99 अंक चढ़कर 85,221.12 पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 115.3 अंक उछलकर 26,013.85 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिरकर 90.56 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Economy: 2047 तक विनिर्माण में पावरहाउस बन जाएगा भारत, पांच क्षेत्र बढ़ा सकते हैं अर्थव्यवस्था की रफ्तार

विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं। वहीं, टेक महिंद्रा, आईटीसी, इंफोसिस, एचसीएल टेक और हिंदुस्तान यूनिलीवर इस मामले में पिछड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एशियाई बाजारों रहा मिला-जुला हाल

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक नीचे दर्ज किया गया। गुरुवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर बढ़त के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 61.69 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.64 प्रतिशत बढ़कर 61.69 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 2,020.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,796.07 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
गुरुवार को सेंसेक्स 426.86 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 84,818.13 पर बंद हुआ। निफ्टी 140.55 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 25,898.55 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed