फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

The Bonus Market Update: आरबीआई के नीतिगत फैसलों के बीच बाजार में सपाट कारोबार, निफ्टी 26000 से ऊपर

Fri, 05 Dec 2025 09:46 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 05 Dec 2025 09:46 AM IST
सार

केंद्रीय रिजर्व बैंक में नीतिगत दरों पर फैसला सुनाते हुए ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की। इस बीच शेयर बाजार में सपाट कारोबार देखने को मिल रहा है। वहीं पिछले दिन गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 158.51 अंक उछलकर 85,265.32 अंक पर बंद हुआ, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 47.75 अंक की बढ़त के साथ 26,033.75 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : Adobestock

विस्तार

शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अत्यधिक उतार-चढ़ाव का रुख रहा। कारोबारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति घोषणा का इंतजार कर रहे थे। विदेशी पूंजी के लगातार बहिर्वाह और मिश्रित वैश्विक रुझानों के बीच निवेशक भी किनारे पर ही रहे।

विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 53.54 अंक बढ़कर 85,318.86 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 28.2 अंक बढ़कर 26,061.95 अंक पर पहुंच गया। बाद में दोनों बेंचमार्क उच्च और निम्न स्तर के बीच कारोबार कर रहे थे, जो अस्थिर प्रवृत्ति को दर्शाता है।

विज्ञापन

रिजर्व बैंक ने रेपो दर में 0.25 फीसदी की कटौती की 

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती की। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स (0.25%) की कटौती का एलान किया है, इसके बाद नई दर 5.50% से गिरकर 5.25% पर आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RBI MPC Interest Rates Update: रेपो दर में 0.25 फीसदी की कटौती; आरबीआई एमपीसी का फैसला, जानिए EMI पर क्या असर?

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल, मारुति, पावर ग्रिड, इंफोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और बजाज फाइनेंस प्रमुख लाभ में रहीं। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और ट्रेंट पिछड़ने वालों में शामिल रहे।

मौद्रिक नीति समिति के फैसलों पर रही बाजार की नजर

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि आज बाजार का ध्यान मौद्रिक नीति पर रहेगा। ब्याज दरों पर निर्णय से भी अधिक महत्वपूर्ण, जो कम मुद्रास्फीति, उच्च विकास दर और कमजोर होते रुपये के संदर्भ में काफी पेचीदा है, बाजार यह जानने के लिए उत्सुक होगा कि गवर्नर उभरते वृहद रुझानों के बारे में क्या कहते हैं। तरलता के मोर्चे पर आरबीआई की कार्रवाई पर भी निगाह रहेगी।

एशियाई बाजारों में दिखा मिला-जुला हाल

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहा था, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक कम कारोबार कर रहा था।
गुरुवार को अमेरिकी बाजार सपाट स्तर पर बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 63.15 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.17 प्रतिशत गिरकर 63.15 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 1,944.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,661.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गुरुवार को सेंसेक्स 158.51 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 85,265.32 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 47.75 अंक या 0.18 प्रतिशत चढ़कर 26,033.75 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed