फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

The Bonus Market News: लाल निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी; शुरुआती कारोबार में US डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर

Wed, 03 Dec 2025 09:15 AM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: रिया दुबे Updated Wed, 03 Dec 2025 09:15 AM IST
सार

भारतीय बाजार बुधवार को लाल निशान पर खुला। वहीं पिछले दिन मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 503.63 अंक गिरकर 85,138.27 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 143.55 अंक गिरकर 26,032.20 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
भारतीय शेयर बाजार (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

देशी पूंजी की लगातार निकासी और निवेशकों की मुनाफावसूली के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बाजार 9:15 में हरे निशान पर खुला हालांकि बाद में लाल निशान पर चला गया। लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 165.35 अंक गिरकर 84,972.92 अंक पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 77.85 अंक गिरकर 25,954.35 अंक पर आ गया। 

विज्ञापन

रुपया अपने निम्न स्तर पर पहुंचा

रुपया बुधवार को पहली बार डॉलर के मुकाबले 90 के स्तर को पार कर गया, शुरुआती कारोबार में छह पैसे गिरकर 90.02 पर आ गया, क्योंकि बैंकों ने उच्च स्तर पर अमेरिकी डॉलर खरीदना जारी रखा और एफआईआई की निकासी जारी रही।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में सूचीबद्ध कंपनियों में नफे-नुकसान का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एनटीपीसी और भारतीय स्टेट बैंक प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक को लाभ हुआ।



मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अनुसंधान) प्रशांत तापसे ने कहा कि एफआईआई निकासी, रिकार्ड कमजोर रुपया और बैंकिंग शेयरों पर दबाव के कारण धारणा कमजोर बनी हुई है।

एशियाई बाजारों में दिखी बढ़त

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक सकारात्मक दायरे में रहा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक नीचे कारोबार कर रहा था। मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 62.43 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.03 प्रतिशत घटकर 62.43 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,642.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,645.94 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ सेंसेक्स 503.63 अंक या 0.59 प्रतिशत गिरकर 85,138.27 पर बंद हुआ। निफ्टी 143.55 अंक या 0.55 प्रतिशत गिरकर 26,032.20 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed