फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

The Bonus Market Update: भारतीय शेयर बाजार गुलजार; सेंसेक्स-निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर

Thu, 27 Nov 2025 09:18 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 27 Nov 2025 09:18 AM IST
सार

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं पिछले दिन बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1022.50 अंक उछलकर 85,609.51 अंक पर बंद हुआ, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 320.50 अंक की बढ़त के साथ 26,205.30 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीद और विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच अनुकूल वैश्विक रुझानों के बीच शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में पिछले दिन की तेजी जारी रही। निफ्टी भी अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक व्यापार के बीच आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग बढ़ने से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे कमजोर होकर 89.24 पर बंद हुआ।

विज्ञापन

सेंसेक्स- निफ्टी ने बनाया ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड 

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़कर 86,000 के ऊपर पहुंचा, जो इसका ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड है। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 90.25 अंक बढ़कर 26,295.55 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले, व्यापक सूचकांक ने 27 सितंबर, 2024 को 26,277 के अपने रिकॉर्ड इंट्रा-डे उच्च स्तर को छुआ था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अक्षय ऊर्जा: जुलाई-सितंबर में बिजली उत्पादन में 4 फीसदी की बढ़ोतरी, कुल क्षमता अब 500 गीगावॉट के पार

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा सर्वाधिक लाभ में रहीं। वहीं, इटर्नल, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति पिछड़ने वालों में शामिल रहे।

एशियाई बाजारों दिखी बढ़त 

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

रूस-यूक्रेन बीच संभावित शांति समझौते से वैश्विक धारणा में सुधार

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने कहा कि फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और रूस-यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते से वैश्विक स्तर पर इक्विटी बाजारों की धारणा में सुधार हुआ है।

फेड के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के चलते वैश्विक बाजार में बढ़त 

ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के चलते वैश्विक शेयर बाजारों में बढ़त जारी रही। एसएंडपी 500, डाउ जोंस और नैस्डैक सहित प्रमुख अमेरिकी सूचकांकों ने एक और मजबूत बढ़त दर्ज की, क्योंकि कमजोर ट्रेजरी यील्ड और नए नीतिगत आशावाद ने जोखिम उठाने की क्षमता को मजबूत किया। यह उत्साहजनक धारणा आज के वैश्विक व्यापार में भी दिखाई दी और एशियाई बाजार बढ़त के साथ खुले।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 62.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा 

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.48 प्रतिशत गिरकर 62.83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,778.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी पिछले कारोबार में 6,247.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बुधवार को सेंसेक्स 1,022.50 अंक या 1.21 प्रतिशत बढ़कर 85,609.51 पर बंद हुआ। निफ्टी 320.50 अंक या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 26,205.30 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed