फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

The Bonus Market Update: आज मामूली गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी; US डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर

Fri, 21 Nov 2025 09:28 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 21 Nov 2025 09:28 AM IST
सार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। वहीं पिछले दिन गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 446.21 अंक उछलकर 85,632.68 अंक पर बंद हुआ, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 139.50 अंक की बढ़त के साथ 26,192.15 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
भारतीय शेयर बाजार (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच दो दिन की तेजी के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 285.28 अंक गिरकर 85,347.40 अंक पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 82.6 अंक गिरकर 26,109.55 अंक पर आ गया।

विज्ञापन


वहीं विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू शेयर बाजार में विदेशी पूंजी निवेश के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया शुरुआती नुकसान से उबरकर पांच पैसे की मामूली बढ़त के साथ 88.63 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tariff: भारत ने अमेरिकी टैरिफ के असर से खुद को बचाया, रूसी तेल आयात घटाकर व्यापार समझौते में बनाई मजबूत स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, इटर्नल, अदानी पोर्ट्स, टाटा स्टील और पावर ग्रिड प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाइटन और एशियन पेंट्स लाभ में रहे।

एशियाई बाजारों में दिखी गिरावट 

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। कोस्पी 3 प्रतिशत से ज़्यादा नीचे कारोबार कर रहा था, जबकि निक्केई 225 सूचकांक 2 प्रतिशत से ज़्यादा गिरा। गुरुवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक दायरे में बंद हुए। नैस्डैक कंपोजिट में 2.15 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 1.56 प्रतिशत और डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.84 प्रतिशत की गिरावट आई।

बाजार में अस्थिरता का माहौल

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। एआई व्यापार का बैरोमीटर नैस्डैक कल 2.15 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ, जो इंट्रा-डे पीक से 4.4 प्रतिशत नीचे था। बाजार में इस तरह की हलचल आगे और अस्थिरता का संकेत है।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 62.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.26 प्रतिशत गिरकर 62.58 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 283.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 824.46 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गुरुवार को सेंसेक्स 446.21 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,632.68 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 615.23 अंक या 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 85,801.70 पर पहुंच गया। निफ्टी भी कारोबार के दौरान 26,246.65 अंक के अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर को छूने के बाद 139.50 अंक या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,192.15 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed