फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 267 अंक चढ़ा, निफ्टी 25500 के ऊपर

Mon, 10 Nov 2025 09:41 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 10 Nov 2025 09:41 AM IST
सार

भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान पर खुला। वहीं शुक्रवार को  30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 94.73 अंक गिरकर 83,216.28 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 17.40 अंक गिरकर 25,492.30 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार का हाल - फोटो : PTI

विस्तार

एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख और ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी के चलते पिछले तीन सत्रों की गिरावट के बाद सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई। इसके अलावा, कारोबारियों ने कहा कि ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह से भी निवेशकों की धारणा को समर्थन मिला।

विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 267.74 अंक या 0.32 प्रतिशत चढ़कर 83,484.02 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 84.90 अंक या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 25,577.20 अंक पर पहुंच गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Banking Report: त्योहारी मांग और जीएसटी सुधारों से बढ़ी कर्ज की रफ्तार, बैंकों की कमाई में तेजी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयरों में लाभ रहा। वहीं ट्रेंट लिमिटेड, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, अडानी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।

लेंसकार्ट के शेयरों की बाजार में कमजोर शुरुआत

चश्मों की खुदरा कंपनी लेंसकार्ट के शेयरों की सोमवार को बाजार में कमजोर शुरुआत हुई और यह 402 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले तीन प्रतिशत की छूट के साथ सूचीबद्ध हुआ।बीएसई पर शेयर की शुरुआत 390 रुपये पर हुई, जो निर्गम मूल्य से 2.98 प्रतिशत नीचे था। बाद में यह 11.52 प्रतिशत गिरकर 355.70 रुपये पर आ गया, और फिर 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 403.80 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर शेयर 1.74 प्रतिशत की छूट के साथ 395 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुए और 11.41 प्रतिशत गिरकर 356.10 रुपये पर आ गए, तथा बाद में 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 404 रुपये पर कारोबार करने लगे। एनएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 69,091.21 करोड़ रुपये रहा।

नाइका के शेयरों में लगभग 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी

नाइका की मूल कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स के शेयरों में सोमवार को करीब आठ प्रतिशत की तेजी आई। फैशन और सौंदर्य खुदरा विक्रेता कंपनी ने सितंबर तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ में कई गुना वृद्धि दर्ज की है और यह 34.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बीएसई पर कंपनी का शेयर 7.87 प्रतिशत उछलकर 265.30 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर मुंबई स्थित एफएसएन ई-कॉमर्स के शेयर 7.86 प्रतिशत बढ़कर 265.20 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। देर सुबह के कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 482.65 अंक या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 83,698.93 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 139.60 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 25,631.90 पर पहुंच गया।

एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला हाल

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3 प्रतिशत उछला, जापान का निक्केई 225 सूचकांक लगभग 1 प्रतिशत बढ़ा, व हांगकांग का हैंगसेंग 0.47 प्रतिशत बढ़ा, जबकि शंघाई का कंपोजिट सूचकांक मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार काफी हद तक बढ़त के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 64.04 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा 

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.64 प्रतिशत बढ़कर 64.04 डॉलर प्रति बैरल हो गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 4,581.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 6,674.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर एफआईआई को पीछे छोड़ दिया। वहीं शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 94.73 अंक गिरकर 83,216.28 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 17.40 अंक गिरकर 25,492.30 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed