Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market BSE Sensex NSE Nifty Share Market News and Updates

The Bonus Market Update: शेयर बाजार लाल निशान पर खुला; सेंसेक्स 109 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Mon, 05 Jan 2026 09:15 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 05 Jan 2026 09:15 AM IST
सार

भारतीय बाजार सोमवार को गिरावट के साथ खुला। वहीं पिछले दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी दर्ज की गई थी। निफ्टी 26,340 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा था, सेंसेक्स 573 अंक उछला था। 

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market BSE Sensex NSE Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : Adobestock

विस्तार

शेयर बाजार सोमवार को लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 125.96 अंक गिरकर 85,636.05 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 30.95 अंक गिरकर 26,297.60 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया कमजोर खुला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे गिरकर 90.24 पर आ गया।

विज्ञापन


कारोबार के दौरान बाजार में उठा-पटक का दौर जारी है। कारोबार के दौरान 1:48 तक सेंसेक्स 195.89 अंक या 0.23 प्रतिशत गिरकर 85,566.12 अंक पर आ गया। वहीं निफ्टी 47.70 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 26,280.85 अंक पर आ गया। 

विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एनटीपीसी सबसे पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। वहीं, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज लाभ कमाने वालों में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भू-राजनीतिक घटनाक्रमों का पड़ा असर

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि  वर्ष 2026 की शुरुआत प्रमुख भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ हुई है जिनके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई से वैश्विक भू-राजनीति में और अधिक अस्थिरता पैदा होने की संभावना है। 

एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक काफी ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक मामूली रूप से नीचे था। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 60.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

व्यापार शुरू होने के कुछ ही समय बाद, अमेरिकी बेंचमार्क कच्चे तेल की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई। लेकिन बाद में यह 23 सेंट गिरकर 57.09 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 17 सेंट गिरकर 60.58 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई।



बाजार विनिमय आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 289.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 677.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। शुक्रवार को सेंसेक्स 573.41 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 85,762.01 पर बंद हुआ। निफ्टी 182 अंक या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 26,328.55 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed