फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell: Domestic markets open with a decline share market opening on 13 october 2022

Sensex Opening Bell: गिरावट के साथ खुले घरेलू बाजार, सेंसेक्स 150 अंक टूटा, निफ्टी 17100 के नीचे

Thu, 13 Oct 2022 09:38 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 13 Oct 2022 09:38 AM IST
सार

अमेरिका में आने वाले महंगाई दर के आंकड़ों के पहले डाऊ जोंस 250 अंक फिसलकर करीब 30 अंकों के नीचे बंद हुआ। नैस्डेक में 0.09 फीसदी की गिरावट आई। वहीं एसएंडपी 500 0.33 प्रतिशत टूटा। एसजीएक्स निफ्टी में भी 40 अंकों की गिरावट दिख रही है।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell: Domestic markets open with a decline share market opening on 13 october 2022
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

भारतीय बाजार की शुरुआत गुरुवार को गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्स 150 अंकों तक टूटकर कारोबार कर रहा है, वहीं निफ्टी में भी 30 अंकों की गिरावट दिख रही है। फिलहाल सेंसेक्स 131.03 अंकों की गिरावट के साथ 57.468.64 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी 26.26 अंकों की गिरावट के साथ 17,081.25 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन

अमेरिका में आने वाले महंगाई दर के आंकड़ों के पहले डाऊ जोंस 250 अंक फिसलकर करीब 30 अंकों के नीचे बंद हुआ। नैस्डेक में 0.09 फीसदी की गिरावट आई। वहीं एसएंडपी 500 0.33 प्रतिशत टूटा। एसजीएक्स निफ्टी में भी 40 अंकों की गिरावट दिख रही है। यह फिलहाल 17063 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


OPEC+ देशों की ओर से डिमांड फॉरकास्ट में कटौती के बाद कच्चे तेल की कीमतें 2.2 फीसदी तक लुढ़क गए हैं। यूएस ट्रेजरी यील्ड्स बिना बदलाव के 2 साल के हाई 4.30 फीसदी पर बना है। वहीं बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बुधवार को 542 करोड़ रुपये की बिकवाली की है, जबकि DIIS ने 85 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विप्रो-एचडीएफसी कमजोर, हिंडाल्को-एचसीएल टेक मजबूत

गुरुवार के शुरुआती कारोबार में विप्रो, एचडीएफसी, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लाइफ और ओएनजीसी जैसी कंपनियों के शेयर जहां कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं वहीं, हिंडाल्को, एचसीएल टेक, आयशर मोटर्स, एमएंडएम, डॉ. रेड्डी और एनटीपीसी जैसी कंपनियों के शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed