फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell: Domestic market strong on expiry day, Sensex up 500 points, Nifty up 100 points

Sensex Opening Bell: घरेलू बाजार एक्सपायरी के दिन मजबूत, सेंसेक्स 500 अंक, निफ्टी 140 अंक ऊपर

Thu, 28 Jul 2022 09:39 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 28 Jul 2022 09:39 AM IST
सार

बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए US फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 75 बेसिस प्वाइट्स का इजाफा कर दिया है। लगातार दूसरी बार फेडरल रिजर्व ने ब्याज बढ़ाने का फैसला लिया है। वहीं फेड चेयरमैन जेरोन पॉवेल ने आर्थिक सुस्ती से इनकार किया है। बाजार ने इस पर पॉजिटिव रिस्पांस दिया है।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell: Domestic market strong on expiry day, Sensex up 500 points, Nifty up 100 points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में वीकली एक्सपायरी के दिन मजबूती दिख रही है। इस दौरान सेंसेक्स 503.69 अंक ऊपर उछलकर खुला है जबकि निफ्टी में 141 अंकों की बढ़त दिखी है। गुरुवार को बाजार खुलने पर सेंसेक्स 56323.60 अंकों पर ट्रेड कर रहा है जबकि निफ्टी 16782.10 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी एक बार फिर 16700 के लेवल को पार करने में सफल रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले,  बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए US फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 75 बेसिस प्वाइट्स का इजाफा कर दिया है। लगातार दूसरी बार फेडरल रिजर्व ने ब्याज बढ़ाने का फैसला लिया है। वहीं फेड चेयरमैन जेरोन पॉवेल ने आर्थिक सुस्ती से इनकार किया है। फेडरल रिजर्व का फैसला आने के बाद अमेरिकी बाजारों में तेजी देखी गई। Dow Jones 436 अंक और Nasdaq 470 अंक ऊपर जाकर बंद हुआ। SGX निफ्टी में भी बढ़त दिख रही है, यह भी 100 अंक बढ़कर 16750 के लेवल को पार कर गया है।
विज्ञापन


शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एमटीएनल के शेयरों में 11% की बढ़त जबकि एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के शेयरों आठ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बाजार में आज के कारोबार में आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में तेजी दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed