{"_id":"5a013ef54f1c1bdb538bb696","slug":"sensex-on-a-record-high-for-the-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलमय हुआ शेयर मार्केट, पहली बार सेंसेक्स 33850 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
मंगलमय हुआ शेयर मार्केट, पहली बार सेंसेक्स 33850 के पार
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
शेयर मार्केट में आया तगड़ा उछाल
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआत काफी मंगलमय रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स पहली बार 33850 के पार चला गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10500 के स्तर पर चल रहा है। सुबह कारोबार के शुरू होते वक्त सेंसेक्स में 85 अंक की बढ़ोतरी देखी गई और यह 33815 पर खुला था।
विज्ञापन
मिडकैप शेयरों में टोरेंट पावर, एसजेवीएन, यूनाइटेड ब्रुअरीज, पेट्रोनेट एलएनजी और बायोकॉन 4.2-1.5 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। मिडकैप शेयरों में इंडियन बैंक, 3एम इंडिया, एलएंडटी फाइनेंस और यूनियन बैंक 1.5-0.7 फीसदी तक लुढ़के हैं।
विज्ञापन
वहीं गेल, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, वेदांता, विप्रो, एनटीपीसी, एचयूएल और कोटक महिंद्रा बैंक 2.25-0.6 फीसदी तक बढ़े हैं। एचपीसीएल, यस बैंक, बीपीसीएल, यूपीएल, टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स डीवीआर में 1.6-0.6 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
रुपये में दिखी मजबूती
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ 64.65 के स्तर पर खुला।