{"_id":"5b482aa64f1c1b82698b5cdc","slug":"sensex-on-a-all-time-high-creates-new-benchmark","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक अपने सर्वोत्तम शिखर पर पहुंचा सेंसेक्स, 11 हजार के पार निफ्टी, रुपये में दिखी मजबूती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
अब तक अपने सर्वोत्तम शिखर पर पहुंचा सेंसेक्स, 11 हजार के पार निफ्टी, रुपये में दिखी मजबूती
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Jul 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को लगातार पांचवे दिन शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स अपने ऑलटाइम हाई स्तर पर तो निफ्टी 11 हजार के पार पहुंच गया। वहीं रुपये में भी मजबूत शुरुआत देखने को मिली।
विज्ञापन
ग्लोबल मार्केट में तेजी, क्रूड में कमजोरी और रुपये में मजबूती का असर घरेलू शेयर बाजार पर दिख रहा है। सेंसेक्स 183 अंक की उछाल के साथ 36,731 के स्तर पर और निफ्टी 31 अंक की तेजी के साथ 11,054 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल, आईटी और ऑटो शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में विप्रो, कोल इंडिया, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस 1.8-0.8 फीसदी तक चढ़े हैं। मिडकैप शेयरों में मैरिको, एम्फैसिस, वक्रांगी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और पेज इंडस्ट्रीज 3.5-1.5 फीसदी तक उछले हैं। स्मॉलकैप शेयरों में टीजीबी बैंक्वेट्स, यूएफओ मूवीज, नेस्को, एरो ग्रीनटेक और इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स 9.2-4.9 फीसदी तक मजबूत हुए हैं।
विज्ञापन
रुपये में मजबूती
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 20 पैसे बढ़कर 68.37 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपये में कल भी मजबूती देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 20 पैसे की बढ़त के साथ 68.57 के स्तर पर बंद हुआ था।