{"_id":"5ba07eaa867a557f6a2a3921","slug":"sensex-nifty-up-by-88-points-on-tuesday-18-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़ोतरी, मामूली कमजोरी के साथ खुला रुपया","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़ोतरी, मामूली कमजोरी के साथ खुला रुपया
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को शेयर बाजार में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त के साथ खुले। वहीं रुपये में डॉलर के मुकाबले मामूली कमजोरी देखी गई। सोमवार को बाजार 505 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था।
विज्ञापन
सेंसेक्स 88 अंक की बढ़त के साथ 37,673 के स्तर पर और निफ्टी 25 अंक चढ़कर 11,403 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 0.25 फीसदी की बढ़त दिख रही है जबकि सेंसेक्स करीब 50 अंकों से ज्यादा चढ़ा है। निफ्टी 11,400 के ऊपर निकल गया है और सेंसेक्स 37,650 के पास दिख रहा है।मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
ब्रोकरों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच तीखे होते जा रहे व्यापारिक तनाव का एशियाई और यूरोपीय बाजारों पर दबाव दिखा और घरेलू बाजार में भी निवेशकों ने सतर्कता बरती। सेंसेक्स समूह में सन फार्मा में सर्वाधिक 2.85 फीसदी गिरावट रही, जबकि पावर ग्रिड में सर्वाधिक 0.70 फीसदी तेजी रही।
विज्ञापन
रुपया 4 पैसे कमजोर
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे की कमजोरी के साथ 72.55 के स्तर पर खुला है। वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपया कल 67 पैसे टूट कर 72.51 के स्तर पर बंद हुआ था। मुद्रा बाजार के डीलरों ने कहा कि चीन से आयात होने वाले 200 अरब डॉलर के अतिरिक्त सामानों पर अमेरिकी कर लगने संबंधी खबरों के इंतजार में निवेशकों ने कारोबार में सावधानी बरती और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मुकाबले भी डॉलर में मजबूती दिखी।