फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex, nifty up by 88 points on tuesday 18 september

सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़ोतरी, मामूली कमजोरी के साथ खुला रुपया

Tue, 18 Sep 2018 09:57 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 18 Sep 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
sensex, nifty up by 88 points on tuesday 18 september

मंगलवार को शेयर बाजार में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त के साथ खुले। वहीं रुपये में डॉलर के मुकाबले मामूली कमजोरी देखी गई। सोमवार को बाजार 505 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 88 अंक की बढ़त के साथ 37,673 के स्तर पर और निफ्टी 25 अंक  चढ़कर 11,403 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 0.25 फीसदी की बढ़त दिख रही है जबकि सेंसेक्स करीब 50 अंकों से ज्यादा चढ़ा है। निफ्टी 11,400 के ऊपर निकल गया है और सेंसेक्स 37,650 के पास दिख रहा है।मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन


ब्रोकरों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच तीखे होते जा रहे व्यापारिक तनाव का एशियाई और यूरोपीय बाजारों पर दबाव दिखा और घरेलू बाजार में भी निवेशकों ने सतर्कता बरती। सेंसेक्स समूह में सन फार्मा में सर्वाधिक 2.85 फीसदी गिरावट रही, जबकि पावर ग्रिड में सर्वाधिक 0.70 फीसदी तेजी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपया 4 पैसे कमजोर

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे की कमजोरी के साथ 72.55 के स्तर पर खुला है। वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपया कल 67 पैसे टूट कर 72.51 के स्तर पर बंद हुआ था। मुद्रा बाजार के डीलरों ने कहा कि चीन से आयात होने वाले 200 अरब डॉलर के अतिरिक्त सामानों पर अमेरिकी कर लगने संबंधी खबरों के इंतजार में निवेशकों ने कारोबार में सावधानी बरती और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मुकाबले भी डॉलर में मजबूती दिखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed