{"_id":"59fbf1744f1c1bcd538bac58","slug":"sensex-nifty-up-by-23-points-on-friday-3-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स 33650 के पार, निफ्टी में दिखी 23 अंकों की बढ़त","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स 33650 के पार, निफ्टी में दिखी 23 अंकों की बढ़त
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में शेयर बाजार में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली और यह बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
बीएसई का सेंसेक्स 85 अंकों की तेजी के साथ 33658 पर खुला और एनएसई का निफ्टी 23 अंक की बढ़त के साथ 10447 पर कारोबार करते हुए देखा गया।
इन शेयरों में दिखी तेजी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी आई है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
मीडिया, मेटल, एफएमसीजी, रियल्टी, कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 25,480 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि आईटी, फार्मा और पीएसयू बैंक शेयरों में थोड़ा दबाव नजर आ रहा है।
विज्ञापन