{"_id":"60824aec87cc2d326536c493","slug":"sensex-nifty-today-share-market-23rd-april-2021-update-sensex-opens-over-200-points-lower","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex, Nifty Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स में 250 अंकों की गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex, Nifty Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स में 250 अंकों की गिरावट
Fri, 23 Apr 2021 10:41 AM IST
Tanuja Yadav
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:41 AM IST
सार
कोरोना का कहर शेयर बाजार पर भी जारी है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला। सेंसेक्स में करीब 250 अंक तो निफ्टी में 55 अंकों की गिरावट है।
विज्ञापन
शेयर बाजार एनएसई
- फोटो : facebook: @NationalStockExchange
विस्तार
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बीएसई का मुख्य इंडेक्श सेंसेक्स 216.86 अंकों या 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 47,873.81 के स्तर पर खुला तो वहीं निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 79.80 अंकों या 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 14,326.35 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
Sensex opens over 200 points lower at 47,876; Nifty at 14,338
— ANI (@ANI) April 23, 2021
बता दें कि गुरुवार को दोनों इंडेक्स लाल निशान के साथ खुले थे लेकिन अंत में दोनों में तेजी देखी गई और सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से टाटा स्टील, एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स समेत सात शेयर हरे निशान के साथ खुले। जबकि बाकी के शेयर लाल निशान के साथ खुले।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार 0.5 फीसदी नीचे गिरकर खुला। बता दें कि दूसरे दिन भी भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 3.3 लाख से ज्यादा आए।
विज्ञापन