Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: आज 50100 के ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 296.31 अंक (0.59 फीसदी) की तेजी के साथ 50,146.15 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 87.80 अंक यानी 0.59 फीसदी ऊपर 14,849.30 के स्तर पर खुला। 1021 शेयरों में तेजी आई, 249 शेयरों में गिरावट आई और 51 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
रुपया 24 पैसे बढ़कर 73.31 पर पहुंचा
घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत के समर्थन से अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 24 पैसे बढ़कर 73.31 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। बाजार में कारोबार की शुरुआत में यह 73.32 रुपये प्रति डॉलर पर बोला गया। उसके बाद रुपया और मजबूत होकर 73.31 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले इसमें 24 पैसे की मजबूती आ गई। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 73.55 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की स्थिति को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 फीसदी बढ़कर 91.20 अंक पर पहुंच गया।
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान पावर ग्रिड, अडाणी पोर्ट्स, ओएनजीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और डिविस लैब के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टाटा मोटर्स, श्री सीमेंट, एनटीपीसी, एसबीआई लाइफ और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें एफएमसीजी, आईटी, रियल्टी, मीडिया, बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
15 फरवरी से अब तक शीर्ष गिरावट वाले शेयर
15 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल देखा गया था, लेकिन इसके बाद बाजार में काफी अस्थिर दिखाई दी और निवेशकों ने विभिन्न शेयरों के लिए मिश्रित परिणाम देखे। आइए जानते हैं 15 फरवरी से अब तक बीएसई-500 पर शीर्ष 10 गिरावट वाले शेयर कौन से रहे।
कंपनी गिरावट
- आईओएल केममिकल एंड फार्मा लिमिटेड -15.96 फीसदी
- श्रीराम ट्रामसपोर्ट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड -15.22 फीसदी
- शिल्पा मेडिकेयर लिमिटेड -13.29 फीसदी
- महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड -11.56 फीसदी
- आईसीआईसीआई बैंक -11.31 फीसदी
- REC लिमिटेड -11.29 फीसदी
- एचडीएफसी -11.22 फीसदी
- इंफो एज (इंडिया) लिमिटेड -11.06 फीसदी
- बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड -11.02 फीसदी
- लार्सेन एंड ट्यूब्रो इंफोटेक लिमिटेड -10.72 फीसदी
इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
दीर्घावधि में बॉन्ड पर प्राप्ति के रुख से लेकर कच्चे तेल की कीमतें तथा वृहद आर्थिक आंकड़े इस सप्ताह शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे। विश्लेषकों ने यह राय जताते हुए कहा है कि शेयर बाजारों में कई दिन की गिरावट के बाद अब निवेशक कुछ 'शांत' रहेंगे। इसके अलावा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के निवेश के रुख, फरवरी के वाहन बिक्री के आंकड़ों, सेवा और विनिर्माण क्षेत्र के आंकड़ों पर भी निवेशकों की निगाहें रहेंगी। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस की स्थिति से भी बाजार की दिशा प्रभावित हो सकती है।
शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 2,19,920.71 करोड़ रुपये की गिरावट आई। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,786 अंक या 3.46 फीसदी नीचे आया। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 401.93 अंक (0.81 फीसदी) ऊपर 50,251.77 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 196 अंक (1.33 फीसदी) ऊपर 14,957.50 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी ने हरे निशान के साथ शुरुआत की थी। सुबह 9.16 बजे सेंसेक्स करीब 500 अंकों यानी 1.01 फीसदी की बढ़त के साथ 49,594.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।