फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex, Nifty, Share Market, Stock Market Today 9th June 2021 Update Indian indices opened higher

Sensex, Nifty Today: मामूली बढ़त के साथ 52300 के पार खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी

Wed, 09 Jun 2021 09:28 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 09 Jun 2021 09:28 AM IST
सार

सेंसेक्स 56.95 अंकों (0.11 फीसदी) की तेजी के साथ 52332.52 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 16.20 अंकों (0.10 फीसदी) की बढ़त के साथ 15756.30 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
Sensex, Nifty, Share Market, Stock Market Today 9th June 2021 Update Indian indices opened higher
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : ANI

विस्तार

मिश्रित वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 56.95 अंकों (0.11 फीसदी) की तेजी के साथ 52332.52 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 16.20 अंकों (0.10 फीसदी) की बढ़त के साथ 15756.30 के स्तर पर खुला। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 677.17 अंक या 1.31 फीसदी के लाभ में रहा। आज 1486 शेयरों में तेजी आई, 390 शेयरों में गिरावट आई और 66 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन


सेंसेक्स की शीर्ष 10 में सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में इजाफा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 1,15,898.82 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार मूल्यांकन में इजाफा हुआ। वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एनटीपीसी, एचडीएफसी, पावर ग्रिड, ओएनजीसी और बजाज फाइनेंस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज ऑटो, मारुति, हिंडाल्को और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 136.49 अंक (0.26 फीसदी) ऊपर 52412.06 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 28 अंक (0.18 फीसदी) ऊपर 15768.10 पर था।

इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगी बाजार की चाल
कोविड-19 संक्रमण के रुख, टीकाकरण की रफ्तार और वैश्विक कारक इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। विश्लेषकों ने यह राय जताते हुए कहा कि इसके अलावा घरेलू मोर्चे पर ऐसा कोई घटनाक्रम नहीं है, जिससे बाजार दिशा ले सकें। साथ ही 11 जून को औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़े आने हैं। संक्रमण के मामलों में कमी के मद्देनजर बाजार राज्यों द्वारा अंकुशों में और ढील की उम्मीद कर रहा है। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा कच्चे तेल के दाम, रुपये का उतार-चढ़ाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश का रुख भी बाजार की दिशा तय करेगा।

पिछले कारोबारी दिन मामूली बढ़त के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 16.04 अंकों (0.03 फीसदी) की तेजी के साथ 52344.55 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 2.50 अंकों (0.02 फीसदी) की बढ़त के साथ 15754.20 के स्तर पर खुला था। 


मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 52.94 अंकों (0.10 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,275.57 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 11.55 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 15,740.10 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed