फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market, Sensex, Nifty, Stock Market Today 15th June 2021 Update Indian indices opened higher

Sensex, Nifty Today: उच्चतम स्तर पर खुला बाजार, अडाणी के शेयरों का मिलाजुला रुख

Tue, 15 Jun 2021 09:31 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 15 Jun 2021 09:31 AM IST
सार

सेंसेक्स 196.08 अंकों (0.37 फीसदी) की तेजी के साथ 52747.61 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 58.00 अंकों (0.75 फीसदी) की बढ़त के साथ 15869.90 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
Share Market, Sensex, Nifty,  Stock Market Today 15th June 2021 Update Indian indices opened higher
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 196.08 अंकों (0.37 फीसदी) की तेजी के साथ 52747.61 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 58.00 अंकों (0.75 फीसदी) की बढ़त के साथ 15869.90 के स्तर पर खुला। आज 1576 शेयरों में तेजी आई, 374 शेयरों में गिरावट आई और 67 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 374.71 अंक या 0.71 फीसदी के लाभ में रहा।

विज्ञापन


अडाणी के शेयरों का मिलाजुला रुख

सोमवार को अडाणी समूह ने एनएसडीएल द्वारा तीन विदेशी फंड्स के खाते फ्रीज करने की खबर का खंडन किया और कहा कि यह स्पष्ट रूप से गलत है। खंडन के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में थोड़ा सुधार आया लेकिन अंत में समूह की कंपनियों के शेयर लाल निशान पर ही बंद हुए। बाद में एनएसडीएल ने भी विदेशी निवेशकों के खातों के फ्रीज नहीं होने की बात कही।

विज्ञापन
  • बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर बढ़त के साथ 1559.00 पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,510.25 के स्तर पर बंद हुआ था।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अडाणी पावर का शेयर सोमवार के 140.90 के स्तर के मुकाबले गिरकर 133.90 पर खुला। 
  • अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर में भी गिरावट आई। यह 1441.40 पर खुला। सोमवार को यह 1517.25 पर बंद हुआ था। 
  • अडाणी टोटल गैस की बात करें, तो यह पिछले कारोबारी दिन 1544.55 पर बंद हुआ था। जबकि आज यह 1467.35 पर खुला। 
  • अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में तेजी आई। 1175.95 के बंद होने के स्तर के मुकाबले यह 1200.00 पर खुला।
  • अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के शेयर भी बढ़त पर खुले। इसकी शुरुआत 800.05 के स्तर पर हुई। सोमवार को यह 768.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, टाटा कंज्यूमर, ओएनजीसी और ब्रिटानिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं जेएसडब्लयू स्टील, हिंडाल्को, यूपीएल, बजाज फाइनेंस और टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें मीडिया, आईटी, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, ऑटो, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, बैंक, फार्मा और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 180.06 अंक (0.34 फीसदी) ऊपर 52731.59 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 51.90 अंक (0.33 फीसदी) ऊपर 15863.80 पर था।

इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों की दिशा टीकाकरण के रुख और अंकुशों के बाद अर्थव्यवस्था के खुलने पर निर्भर करेगी। बाजार भागीदारों को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा का भी इंतजार रहेगा। बाजार उम्मीद कर रहा है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक अपने प्रोत्साहन उपायों को जारी रखेगा। साथ ही विश्लेषकों ने कहा कि ब्रेंट कच्चे तेल के दाम, रुपये का उतार-चढ़ाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों का रुख भी बाजार की दिशा तय करेगा। 

एफपीआई ने जून में अब तक भारतीय बाजारों में डाले 13,424 करोड़ रुपये 
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जून में अबतक भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 13,424 करोड़ रुपये डाले हैं। कोविड-19 संक्रमण के मामलों में कमी के बीच अर्थव्यवस्था के जल्द खुलने की उम्मीद से भारतीय बाजारों के प्रति विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने एक से 11 जून के दौरान शेयरों में 15,520 करोड़ रुपये का निवेश किया। 



पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 54.17 अंकों (0.10 फीसदी) की गिरावट के साथ 52420.59 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 39.40 अंकों (0.25 फीसदी) की गिरावट के साथ 15760 के स्तर पर खुला था।

सोमवार को उच्चतम स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 76.77 अंकों (0.15 फीसदी) की तेजी के साथ 52,551.53 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 12.50 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 15,811.85 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed