फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market, Sensex, Nifty, Stock Market Today 14th June 2021 Update Indian indices opened lower

Sensex, Nifty Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला बाजार, 54 अंक नीचे सेंसेक्स

Mon, 14 Jun 2021 09:26 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 14 Jun 2021 09:26 AM IST
सार

सेंसेक्स 54.17 अंकों (0.10 फीसदी) की गिरावट के साथ 52420.59 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 39.40 अंकों (0.25 फीसदी) की गिरावट के साथ 15760 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Share Market, Sensex, Nifty,  Stock Market Today 14th June 2021 Update Indian indices opened lower
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI

विस्तार

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 54.17 अंकों (0.10 फीसदी) की गिरावट के साथ 52420.59 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 39.40 अंकों (0.25 फीसदी) की गिरावट के साथ 15760 के स्तर पर खुला। आज 1276 शेयरों में तेजी आई, 791 शेयरों में गिरावट आई और 106 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों की दिशा मुद्रास्फीति के आंकड़ों, टीकाकरण के रुख और अंकुशों के बाद अर्थव्यवस्था के खुलने पर निर्भर करेगी। बाजार भागीदारों को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा का भी इंतजार रहेगा। बाजार उम्मीद कर रहा है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक अपने प्रोत्साहन उपायों को जारी रखेगा। इस सप्ताह मई माह के मुद्रास्फीति के आंकड़े भी जारी होंगे। साथ ही विश्लेषकों ने कहा कि ब्रेंट कच्चे तेल के दाम, रुपये का उतार-चढ़ाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों का रुख भी बाजार की दिशा तय करेगा। 
विज्ञापन


एफपीआई ने जून में अब तक भारतीय बाजारों में डाले 13,424 करोड़ रुपये 
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जून में अबतक भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 13,424 करोड़ रुपये डाले हैं। कोविड-19 संक्रमण के मामलों में कमी के बीच अर्थव्यवस्था के जल्द खुलने की उम्मीद से भारतीय बाजारों के प्रति विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने एक से 11 जून के दौरान शेयरों में 15,520 करोड़ रुपये का निवेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से दीवान हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों का कारोबार बंद
देश के प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और एनएसई में सोमवार से दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन (डीएचएफएल) के शेयरों का कारोबार बंद हो गया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा दिवालिया हो चुकी डीएचएफएल के लिए पीरामल समूह की समाधान योजना को मंजूरी के बीच बाजार जटिलताओं से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। न्यायाधिकरण ने सात जून को दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता के तहत समाधान योजना को मंजूरी दी थी।  

रिलाइंस इंफ्रा को 1325 करोड़ के शेयर, वारंट जारी करेगी रिलायंस पावर
रिलायंस पावर लिमिटेड के निदेशक मंडल ने अपनी प्रवर्तक कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को कुल 1,325 करोड़ रुपये के 59.5 करोड़ इक्विटी शेयर और 73 करोड़ वारंट जारी करने के प्रस्ताव को की मंजूरी दी। कंपनी के निदेशक मंडल ने सूचीबद्ध कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर को 10 रुपये के निर्गम मूल्य पर 59.5 करोड़ इक्विटी शेयरों और 73 करोड़ तक की संख्या वारंट तरजीही आधार पर जारी किए जाने को मंजूरी दी। इसके बाद आज रिलायंस पावर का शेयर 13.10 के स्तर पर खुला। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 3.68 लाख करोड रुपये है।

सेंसेक्स की टॉप-10 में से पांच कंपनियों को फायदा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 1,01,389.44 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में आईटी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई, वहीं एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आइसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन घट गया।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान इंफोसिस, टीसीएस, बजाज ऑटो, टाइटन, एचसीएल टेक, सन फार्मा, ओएनजीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं आईटीसी, एल एंड टी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक, मारुति, एशियन पेंट्स, एसबीआई, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, आईटी, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, ऑटो, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, बैंक, फार्मा और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 143.62 अंक (0.27 फीसदी) ऊपर 52618.38 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 23.00 अंक (0.15 फीसदी) नीचे 15776.40 पर था।

पिछले कारोबारी दिन उच्चतम स्तर पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन बाजार उच्चतम स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 228.01 अंकों (0.55 फीसदी) की तेजी के साथ 52528.48 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 73.20 अंकों (0.47 फीसदी) की बढ़त के साथ 15811.00 के स्तर पर खुला था। 


शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 174.29 अंकों (0.33 फीसदी) की तेजी के साथ 52474.76 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 61.60 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 15799.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed