{"_id":"5b691d994f1c1bb24b8b72cb","slug":"sensex-nifty-soars-to-a-new-high-on-tuesday-7-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी, नए शिखर पर पहुंचा सेंसेक्स-निफ्टी, रुपये में गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी, नए शिखर पर पहुंचा सेंसेक्स-निफ्टी, रुपये में गिरावट
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 07 Aug 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
बाजार में उछाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी का दौर जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही एक नए शिखर पर पहुंचे। वहीं रुपये में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 50 अंक की बढ़त के साथ 37,742 के स्तर पर और निफ्टी 14 अंक चढ़कर 11,401 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की बढ़त दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.25 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी चढ़ा है। दिग्गज शेयरों में हिंडाल्को, एशियन पेंट्स, गेल, डॉ रेड्डीज, एचसीएल टेक, वेदांता, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोल इंडिया और टाटा स्टील 2.8-1 फीसदी तक उछले हैं।
विज्ञापन
मिडकैप शेयरों में सीजी कंज्यूमर, टीवीएस मोटर, आदित्य बिड़ला फैशन और एलआईसी हाउसिंग 3.5-1.9 फीसदी तक चढ़े हैं। स्मॉलकैप शेयरों में केलटन टेक, केआरबीएल, ईस्टर इंडस्ट्रीज और हनीवेल ऑटो 10-7.7 फीसदी तक मजबूत हुए हैं।
विज्ञापन
3 पैसे की कमजोरी के साथ खुला रुपये
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे कमजोर होकर 68.91 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपये में कल भी जोरदार गिरावट देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 27 पैसे की गिरावट के साथ 68.88 के स्तर पर बंद हुआ था।