फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex, nifty slides by 236 points due to pnb scam

पीएनबी महाघोटाले से टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 236 अंकों की गिरावट, 10400 के नीचे बंद हुआ निफ्टी

Mon, 19 Feb 2018 04:06 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Feb 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
sensex, nifty slides by 236 points due to pnb scam
शेयर बाजार - फोटो : PTI

पंजाब नेशनल बैंक में हुए महाघोटाले के असर से बाजार संभलता हुआ नहीं दिख रहा है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली।

विज्ञापन


इस गिरावट का प्रमुख कारण बैंकिंग शेयरों की पिटाई होना था। सेंसेक्स आज अपने ऊपरी स्तर से करीब 568 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी भी 181 अंक गिर गया। आखिर में सेंसेक्स 236 अंक और निफ्टी 74 अंक गिरकर 33775 व 10378 पर बंद हुए। 
विज्ञापन


निफ्टी ने लगाया 10302 अंकों का गोता
आज के कारोबार में निफ्टी ने 10,302.75 तक गोता लगाया जबकि सेंसेक्स 33,354.4 तक लुढ़का था। इस तरह दिन के निचले स्तरों से निफ्टी में 75 अंकों की रिकवरी देखने को मिली है जबकि सेंसेक्स 220 अंकों रिकवर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी बैंकों की हुई सबसे ज्यादा पिटाई
पीएनबी में हुए फ्रॉड की वजह से सभी सरकारी बैंकों के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। जिसके चलते बाजार में दबाव बना है। इलाहाबाद बैंक, पीएनबी, यूनियन बैंक, सिंडिकेट बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में कमजोरी से निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 5.65 फीसदी टूट गया है।


मिडकैप शेयरों में दिखा दबाव
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव नजर आया है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी गिरकर 16,429 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स भी 1.1 फीसदी की गिरावट के साथ 19,491 के स्तर पर बंद हुआ है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी तक कमजोर होकर 17,857 के स्तर पर बंद हुआ है।

निवेशकों के डूबे 344 करोड़ रुपये
पीएनबी घोटाले की आंच अब ज्वेलरी कंपनियों पर भी पहुंच गई है। शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गीतांजलि जेम्स के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं बैंकिंग शेयरों का भी बुरा हाल रहा। गीतांजलि के शेयरों में लोअर सर्किट लगने की वजह से निवेशकों के 344 करोड़ डूब गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed