फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 30

NSE BSE 30 September 2021: बाजार की सपाट शुरुआत, 59500 के नीचे खुला सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली बढ़त

Thu, 30 Sep 2021 09:37 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 30 Sep 2021 09:37 AM IST
सार

सेंसेक्स 43.29 अंक या 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 59,456.56 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 8.10 अंकों (0.05 फीसदी) की मामूली बढ़त के साथ 17,719.40 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 30
शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 43.29 अंक या 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 59,456.56 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8.10 अंकों (0.05 फीसदी) की मामूली बढ़त के साथ 17,719.40 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1326 शेयरों में तेजी आई, 340 शेयरों में गिरावट आई और 80 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,032.58 अंक या 1.74 फीसदी के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान पावर ग्रिड, टाटा स्टील, आईटीसी, डॉक्टर रेड्डी, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, एल एंड टी, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, एनटीपीसी, एम एंड एम, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं रिलायंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया, टीसीएस, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, बजाज ऑटो, मारुति और कोटक बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 216.84 अंक (0.36 फीसदी) ऊपर 59,630.11 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 24.50 अंक (0.14 फीसदी) ऊपर 17,735.80 पर था।

सेंसेक्स की सभी टॉप-10 कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में कुल 1,56,317.17 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को लाल निशान पर खुला था सेंसेक्स
बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। सेंसेक्स 449.72 अंक या 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 59,217.88 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 121.80 अंकों (0.69 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,626.80 के स्तर पर खुला था। 


पिछले सत्र में लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 254.33 अंकों (0.43 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,413.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 37.30 अंक (0.21 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,711.30 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed