फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 3

रिकॉर्ड तोड़ बढ़त जारी: पहली बार 58 हजार के पार खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी उच्चतम स्तर पर

Fri, 03 Sep 2021 09:30 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 03 Sep 2021 09:30 AM IST
सार

सेंसेक्स 217.58 अंकों (0.38 फीसदी) की तेजी के साथ 58070.12 के स्तर पर खुला। निफ्टी 61.80 अंकों (0.36 फीसदी) की बढ़त के साथ 17296 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 3
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 217.58 अंकों (0.38 फीसदी) की तेजी के साथ 58070.12 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 61.80 अंकों (0.36 फीसदी) की बढ़त के साथ 17296 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1315 शेयरों में तेजी आई, 348 शेयरों में गिरावट आई और 98 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 795.40 अंक या 1.43 फीसदी चढ़ा था।

विज्ञापन


दरअसल कोरोना वायरस महामारी की दो लहरों का सामना कर चुके देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ पटरी पर लौट रही है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 20.1 फीसदी रही। यह चीन से भी बेहतर आंकड़े हैं क्योंकि पहली तिमाही में चीन की विकास दर 7.9 फीसदी दर्ज की गई। यानी यह माना जा सकता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चीन के मुकाबले तेजी से सुधरी है। इससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है। साथ ही विदेशी निवेश (FDI) लगातार बढ़ रहा है, जिससे घरेलू बाजार में तेजी आई। साथ ही टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर खत्म होता नजर आ रहा है। इन सभी कारकों से बाजार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


देश में सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पांच लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। इनका कुल बाजार पूंजीकरण 61.28 लाख करोड़ रुपये है। गुरुवार को दो कंपनियां पांच लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का मार्केट कैप हासिल करने में सफल रहीं। गुरुवार को बीएसई का बाजार पूंजीकरण 252.68 लाख करोड़ रुपये हो गया। सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है। इसकी बाजार हैसियत 14.54 लाख करोड़ रुपये है। टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस दूसरे नंबर पर है। इसका मार्केट कैप 14.19 लाख करोड़ रुपये है। इसने पहली बार 14 लाख करोड़ का आंकड़ा पार किया। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (बाजार पूंजीकरण - 8.79 लाख करोड़ रुपये), इंफोसिस (बाजार पूंजीकरण -7.16 लाख करोड़ रुपये),  ICICI बैंक (बाजार पूंजीकरण - 5.02 लाख करोड़ रुपये), हिंदुस्तान यूनिलीवर (बाजार पूंजीकरण - 6.57 लाख करोड़ रुपये) और सातवें नंबर पर 5.01 लाख करोड़ रुपये  के बाजार पूंजीकरण के साथ एचडीएफसी लिमिटेड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टाइटन, रिलायंस, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, डॉक्टर रेड्डी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, बजाज ऑटो, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, एचडीएफसी और एम एंड एम के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, मारुति, नेस्ले इंडिया और एचसीएल टेक के शेयर लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 178.58 अंक (0.31 फीसदी) ऊपर 58031.12 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 0.10 अंक ऊपर 17234.30 पर था।

गुरुवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
गुरुवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 514.33 अंकों (0.90 फीसदी) की बढ़त के साथ 57,852.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 157.90 अंकों (0.92 फीसदी) की तेजी के साथ 17,234.15 के स्तर पर बंद हुआ था।


पिछले सत्र में मामूली पर खुला था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 37.42 अंक (0.07 फीसदी) की तेजी के साथ 57375.63 के स्तर पर खुला। निफ्टी 7.50 अंकों (0.04 फीसदी) की बढ़त के साथ 17083.80 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed